मैग्नस कार्लसन ने 9वीं बार जीता वर्ल्ड ब्लिट्ज खिताब, अर्जुन एरिगेसी ने जीता दिल, पीएम मोदी ने दी बधाई

शतरंज के महान खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन ने 9वीं बार वर्ल्ड ब्लिट्ज खिताब जीता। इस दौरान अर्जुन एरिगेसी का प्रदर्शन भी चर्चा में रहा। पीएम मोदी ने कार्लसन को बधाई
मैग्नस कार्लसन ने 9वीं बार जीता वर्ल्ड ब्लिट्ज खिताब, अर्जुन एरिगेसी ने जीता दिल, पीएम मोदी ने दी बधाई

नार्वे के दिग्गज ग्रैंडमास्टर मैग्नस कार्लसन ने एक बार फिर अपनी शतरंज की चमक बिखेरते हुए रिकॉर्ड 9वां वर्ल्ड ब्लिट्ज खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में कार्लसन ने उज्बेकिस्तान के युवा ग्रैंडमास्टर नॉदिरबेक एब्दयूसतारोव को 2.5-1.5 के अंतर से हराकर खिताब जीता।

FIDE World Blitz Championship 2025: नार्वे के सुपरस्टार ग्रैंडमास्टर मैग्नस कार्लसन ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वे दुनिया के नंबर-1 शतरंज खिलाड़ी क्यों हैं। कार्लसन ने एंडगेम में अपनी महारत दिखाते हुए रिकॉर्ड 9वीं बार वर्ल्ड ब्लिट्ज चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। फिडे वर्ल्ड ब्लिट्ज चैंपियनशिप के फाइनल में उन्होंने उज्बेकिस्तान के युवा ग्रैंडमास्टर नॉदिरबेक एब्दयूसतारोव को हराकर यह उपलब्धि हासिल की। इससे पहले, दो दिन पहले ही उन्होंने यहीं वर्ल्ड रैपिड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल भी जीता था।

इस टूर्नामेंट में भारतीय ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगेसी ने सेमीफाइनल में हार के बावजूद शानदार खेल दिखाया और ब्रॉन्ज मेडल जीतकर सभी का दिल जीत लिया। उनकी तकनीक की कई दिग्गज शतरंज खिलाड़ी भी तारीफ कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अर्जुन को ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर बधाई दी है।

फाइनल मुकाबला 

मैग्नस कार्लसन ने 9वीं बार जीता वर्ल्ड ब्लिट्ज खिताब, अर्जुन एरिगेसी ने जीता दिल, पीएम मोदी ने दी बधाई

कार्लसन और एब्दयूसतारोव के बीच फाइनल चार गेम तक चला। पहले तीन गेम टाई रहे, लेकिन चौथे गेम में कार्लसन ने अपनी यूनिक चालों और एंडगेम टेक्निक के दम पर मुकाबला अपने पक्ष में कर लिया। यह जीत खास इसलिए भी रही क्योंकि स्विस राउंड क्वालिफिकेशन में कार्लसन अपेक्षाकृत आउट ऑफ फॉर्म दिखाई दिए थे और उन्हें कई हार का सामना करना पड़ा। 11वें राउंड तक उनकी सेमीफाइनल में जगह बनाना भी मुश्किल लग रहा था।

इसी टूर्नामेंट में भारतीय ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगेसी ने अपने खेल से सभी का दिल जीत लिया। 19वें राउंड के बाद 15 अंकों के साथ नंबर-1 पोजिशन पर रहते हुए उन्होंने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। हालांकि सेमीफाइनल में उन्हें एब्दयूसतारोव से हार का सामना करना पड़ा और ब्रॉन्ज मेडल पर ही संतोष करना पड़ा।

अर्जुन का यह दूसरा ब्रॉन्ज मेडल है, क्योंकि उन्होंने हाल ही में वर्ल्ड रैपिड चैस में भी तीसरा स्थान हासिल किया था। उनके खेल और टेक्निक की दिग्गज ग्रैंडमास्टर्स ने भी तारीफ की, और उनके साहस और रणनीति ने भारतीय शतरंज प्रेमियों का दिल जीत लिया।

प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ

अर्जुन एरिगेसी ने सेमीफाइनल में नंबर-1 स्थान बनाए रखा, जबकि अमेरिकी ग्रैंडमास्टर फाबियानो कारुआना 14 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। कार्लसन और एब्दयूसतारोव ने क्रमशः 13.5 और 13 अंकों के साथ सेमीफाइनल के आखिरी दो स्थान हासिल किए। सेमीफाइनल में कार्लसन ने कारुआना को 3-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। अर्जुन और एब्दयूसतारोव के मुकाबले में 0.5-2.5 से हारने के बाद अर्जुन ब्रॉन्ज मेडल पर ही रहे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अर्जुन एरिगेसी को दोहा में दूसरा ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर बधाई दी। उन्होंने ट्वीट (पूर्व में एक्स पर) किया, शतरंज में भारत की तरक्की जारी है। दोहा में फिडे वर्ल्ड ब्लिट्ज चैस चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर अर्जुन एरिगेसी को बहुत-बहुत बधाई। उनका कौशल, धैर्य और जुनून काबिले तारीफ है। यह सफलता युवाओं को प्रेरित करेगी।

Leave a comment