माला गांवकर: महिला निवेशक जिसने 3 साल में शेयर बाजार में 54,000 करोड़ रुपये कमाकर रचा इतिहास

Stock Market Success Story: माला गांवकर, महिला निवेशक, ने केवल 3 साल में 54,000 करोड़ रुपये कमाकर शेयर बाजार में नया इतिहास बनाया। जानिए उनके निवेश के

शेयर बाजार के इतिहास में कुछ नाम ऐसे होते हैं, जो अपनी तेज़ी और सफलता के कारण चर्चा में रहते हैं। माला गांवकर (Mala Gaonkar) ऐसे ही एक नाम हैं, जिन्होंने महज तीन साल में 54,000 करोड़ रुपये कमाकर निवेश और हेज फंड उद्योग में नया इतिहास रचा है। 

बिजनेस न्यूज़: एक महिला ने शेयर बाजार में ट्रेडिंग करके महज तीन साल के भीतर 54,000 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति अर्जित कर ली, जो यकीन करना मुश्किल है लेकिन सच है। माला गांवकर (Mala Gaonkar) के हेज फंड ने तीन साल में अपनी संपत्ति को लगभग 6 अरब डॉलर तक बढ़ा दिया, जिससे यह शेयर बाजार के इतिहास में सबसे तेजी से बढ़ने वाले हेज फंड में शामिल हो गया। 

माला की कंपनी, सुरगोकैप पार्टनर्स, ने जनवरी 2023 में 1.8 अरब डॉलर के साथ अपने कारोबार की शुरुआत की और पुरुषों के वर्चस्व वाले इस उद्योग में अब तक की सबसे बड़ी महिला ट्रेडर के रूप में अपनी पहचान बनाई।

कौन हैं माला गांवकर?

माला गांवकर एक अमेरिकी बिजनेसवुमेन और निवेशक हैं, जो भारत के बेंगलुरु में पली-बढ़ीं। उन्होंने वित्त और निवेश के क्षेत्र में लंबे समय तक काम किया और अमेरिका में स्टीव मैंडेल की लोन पाइन फर्म में 20 साल से अधिक समय तक अपनी विशेषज्ञता दिखाई। यहां वे फर्म की संपत्तियों की देखरेख करने वाले तीन प्रमुख पोर्टफोलियो प्रबंधकों में से एक बनीं।

हालांकि, 2022 में उन्होंने यह प्रतिष्ठित फर्म छोड़ दी और अगले साल यानी 2023 में सर्गोकैप पार्टनर्स (Sargocap Partners) की स्थापना की। इस हेज फंड के लॉन्च के समय माला गांवकर ने खुद को महिला द्वारा संचालित सबसे बड़े हेज फंड की संस्थापक के रूप में स्थापित किया।

शेयर बाजार में माला गांवकर की सफलता का राज

माला गांवकर ने डेटा साइंस और एनालिटिक्स का उपयोग करके निवेश में सफलता हासिल की। उनके हेज फंड ने अमेरिकी और वैश्विक निवेश बाजारों में तेजी से पैर जमाया। जनवरी 2023 में 1.8 बिलियन डॉलर के साथ शुरू हुआ यह फंड तीन साल में लगभग 6 बिलियन डॉलर तक पहुँच गया। उनकी निवेश रणनीति में विविध क्षेत्रों में निवेश करना और डेटा-आधारित निर्णय लेना प्रमुख रहा। इसके कारण उनका फंड तेजी से बढ़ा और अब यह कई बड़े फंडों के बराबर पहुंच गया, जिनमें बॉबी जैन का 5.3 बिलियन डॉलर का फंड और डिएगो मेगिया का 7 बिलियन डॉलर का फंड शामिल हैं।

हाल के वर्षों में हेज फंड उद्योग में माला गांवकर जैसे स्टार्टअप हेज फंडों की तेजी का एक कारण अमेरिकी पेंशन और एंडोमेंट फंडों द्वारा निजी इक्विटी में फंसी नकदी को वापस लेना भी रहा है। इस अवसर का लाभ उठाकर माला गांवकर ने निवेशकों को आकर्षित किया और अपने फंड की संपत्ति को रिकॉर्ड स्तर तक पहुँचाया।

Leave a comment