Lucknow News: लखनऊ में ड्राइवर को सैलरी मांगना पड़ा बहुत भारी, नाराज मालिक ने किया कुछ ऐसा; बुलानी पड़ी पुलिस

उत्तर प्रदेश हिंदी न्यूज़, लेटेस्ट हिंदी न्यूज़, इंडिया हिंदी न्यूज़, राजस्थान हिंदी न्यूज़, हिंदी न्यूज़ , राजनितिक हिंदी न्यूज़, बिहार हिंदी न्यूज़ , बीजेपी न्यूज़

उत्‍तर प्रदेश के लखनऊ में एक आश्चर्य जनक और बहुत पीड़ादायक मामला सामने आया है। एक ड्राइवर के द्वारा त्रिवेणीनगर में रहने वाले अपने मालिक से सैलरी मांगने पर मालिक ने कुत्ते से कटवा दिया और गुस्से में आकर मालिक ने नौकर को तमंचा मार दिया।

लखनऊ: एक कार ड्राइवर ने त्रिवेणीनगर में रहने वाले अपने मालिक पर आरोप लगाया है कि मालिक ने उसे कुत्ते से कटवाया है. Subkuz.com के पत्रकार को जानकारी देते हुए बताया कि वह अपने मालिक से सैलरी मांगने गया. उसी दौरान गुस्से में आकर मालिक ने पास में ही बंदे हुए कुत्ते को खोल दिया। उसके बाद कुत्ते ने मुझे जगह-जगह से काट दिया।

पीड़ित ने पुलिस को दी जानकारी

Lucknow News: लखनऊ में ड्राइवर को सैलरी मांगना पड़ा बहुत भारी, नाराज मालिक ने किया कुछ ऐसा; बुलानी पड़ी पुलिस

जानकारी के मुताबिक पीड़ित ड्राइवर ने मदेयगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसमे बताया कि वह पतौरागंज गांव का रहने वाला है और उसका नाम अजय कुमार शर्मा है। वह त्रिवेणीनगर में रहने वाले बिजनस मेन अविनाश कुमार मिश्रा की गाड़ी चलाता है। उसने वहां से कुछ महीने पहले नौकरी छोड़ दी थी। सोमवार को वह वेतन के बकाया नौ हजार पांच सौ रुपये (9500 रूपये) लेने के लिए मालिक के घर गया था। पगार मांगने पर मालिक ने गुस्से में आकर उसपर तमंचा तान दिया।

बताया कि पैसे मांगने पर मालिक अविनाश ने उसके साथ गाली-गलौज की और इस बात का विरोध करने पर अपना पालतू कुत्ता छोड़ दिया। कुत्ते ने नौकर को काट-काट कर बुरी तरीके से जख्मी कर दिया। शोर-शराबा सुनकर अविनाश के घर के सभी लोग भी बाहर आ गए, लेकिन किसी ने भी उससे नहीं छुडाया। वह किसी तरीके से वहां से अपने जान बचाकर भाग निकला। इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह ने पीड़ित की सूचना पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया और जांच आरंभ कर दी हैं।

Leave a comment