Manipur President Rule: बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद मणिपुर में राष्ट्रपति शासन, भाजपा में मंथन जारी

मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू, बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद भाजपा में नए सीएम पर मंथन जारी। विधानसभा सत्र रद्द, सुरक्षा बलों ने छह संदिग्ध गिरफ्तार किए।

मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू हो गया है। सीएम बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद भाजपा विधायकों संग चर्चा जारी, लेकिन गतिरोध बरकरार। संबित पात्रा ने राज्यपाल से दो बार मुलाकात की।

Manipur President Rule: मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया गया है। इससे पहले मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। भाजपा नेतृत्व राज्य में नए मुख्यमंत्री के चयन को लेकर चर्चा कर रहा है, लेकिन अभी तक किसी नाम पर सहमति नहीं बन पाई है।

भाजपा नहीं कर पाई नए सीएम का चयन

Manipur President Rule: बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद मणिपुर में राष्ट्रपति शासन, भाजपा में मंथन जारी

बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद भाजपा के पूर्वोत्तर प्रभारी संबित पात्रा ने विधायकों के साथ कई दौर की बैठकें की हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस नतीजा नहीं निकला है। कांग्रेस विधायक थोकचोम लोकेश्वर ने संबित पात्रा के मणिपुर दौरे पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें जल्द से जल्द नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति में निर्णायक भूमिका निभानी चाहिए।

विधानसभा सत्र हुआ रद्द

मणिपुर विधानसभा का पिछला सत्र 12 अगस्त 2024 को संपन्न हुआ था, जबकि 10 फरवरी से शुरू होने वाले सातवें सत्र को राज्यपाल ने निरस्त कर दिया है। राजनीतिक अस्थिरता के बीच भाजपा को जल्द फैसला लेना होगा।

प्रतिबंधित संगठनों के 6 लोग गिरफ्तार

Manipur President Rule: बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद मणिपुर में राष्ट्रपति शासन, भाजपा में मंथन जारी

मणिपुर में कानून-व्यवस्था की स्थिति गंभीर बनी हुई है। सुरक्षा बलों ने तीन प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इंफाल पश्चिम में बुधवार को कांग्लेइपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीडब्ल्यूजी) के चार कैडर पकड़े गए, जबकि प्रेपाक और केसीपी (सिटी मैतेई) से जुड़े दो अन्य सदस्यों को भी हिरासत में लिया गया।

फर्जी दस्तावेजों से सिम कार्ड बेचने पर FIR

मणिपुर पुलिस ने जाली दस्तावेजों के आधार पर सक्रिय सिम कार्ड बेचने के मामले में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस इस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।

Leave a comment