Met Gala 2024: रेड कारपेट में सब्यसाची की ओर से डिजाइन की साड़ी पहनकर Alia Bhatt ने बिखेरा जलवा, 'लापता लेडीज' की एक्ट्रेस भी पहुंची मेट गाला

भारत हिंदी न्यूज़, महाराष्ट्र हिंदी न्यूज़, दिल्ली हिंदी न्यूज़, ट्यूजडे हिंदी न्यूज़, 8 मई हिंदी न्यूज़, Met Gala 2024 रेड कारपेट इवेंट्स Alia Bhatt और नितांशी गोयल

मेट गाला 2024 (Met Gala 2024) के इवेंट में बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट सब्यसाची का आउटफिट पहनकर पहुंची। इवेंट में आलिया ने अपनी मौजूदगी का तहलका मचा दिया। इनके अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस 'लापता लेडीज' की 'फूल' भी मेट गाला पहुंचीं।

Mumbai Bollywood: मेट गाला 2024 (Met Gala 2024) के इवेंट में दुनियाभर से काफी स्टार्स पहुंचे। वहीं आलिया भट्ट मेट गाला 2024 को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। सब्यसाची की और से तैयार किए गए आउटफिट में एक्ट्रेस ने इवेंट में चार चांद लगा दिया। 7 मई को आयोजित इस इवेंट में एक्ट्रेस चर्चा में रहीं। हालांकि, उनके अलावा एक और भारतीय एक्ट्रेस मेट गाला इवेंट्स पहुंची थीं।

Met Gala 2024: रेड कारपेट में सब्यसाची की ओर से डिजाइन की साड़ी पहनकर Alia Bhatt ने बिखेरा जलवा, 'लापता लेडीज' की एक्ट्रेस भी पहुंची मेट गाला

मेट गाला 2024 के कारपेट से 'लापता लेडीज' की 'फूल' यानी नितांशी गोयल की तस्वीर सामने आई है। जिसे आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस ने ऑफिशियल अकाउंट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया है। महज 17 साल की उम्र में नितांशी गोयल मेट गाला जैसे पॉपुलर इवेंट में शामिल हुई हैं।

मेट गाला पहुंची लापता लेडीज की फूल: नितांशी गोयल

Met Gala 2024: रेड कारपेट में सब्यसाची की ओर से डिजाइन की साड़ी पहनकर Alia Bhatt ने बिखेरा जलवा, 'लापता लेडीज' की एक्ट्रेस भी पहुंची मेट गाला

बता दें कि मेट गाला 2024 के इवेंट से सामने आई फोटो में नितांशी गोयल 'लापता लेडीज' वाले लुक में नजर आ रही हैं। भारतीय लुक के सादे अंदाज में रेड कलर की साड़ी पहने नितांशी गोयल शॉल से खुद को ढके हुए दिखी हैं। इस इवेंट में लापता लेडीज एक्ट्रेस बहुत ही अच्छी लग रही हैं। वे मेट गाला 2024 के रेड कारपेट पर 'लापता लेडीज' की 'फूल' के अवतार में नजर आईं।

नितांशी की फोटोशॉप वाली तस्वीर शेयर

जानकारी के अनुसार, आमिर खान फिल्म्स प्रोडक्शन हाउस ने मंगलवार को अपने 'X' प्लेटफॉर्म पर मेट गाला 2024 इवेंट की नितांशी गोयल की फोटोशॉप वाली तस्वीर शेयर की है। बता दें कि सोशल मीडिया पर लापता लेडीज एक्ट्रेस के लुक को काफी पसंद किया। दर्शकों ने उनके इस किरदार को काफी प्यार दिया है। वहीं, नितांशी साधारण लाल साड़ी में नजर आईं।

आलिया साड़ी में वॉक करती आई नजर

Met Gala 2024: रेड कारपेट में सब्यसाची की ओर से डिजाइन की साड़ी पहनकर Alia Bhatt ने बिखेरा जलवा, 'लापता लेडीज' की एक्ट्रेस भी पहुंची मेट गाला

मेट गाला 2024 में आलिया भट्ट के लुक की काफी चर्चा हो रही है। बात करें , तो एक्ट्रेस ने इवेंट में मिंट ग्रीन कलर की फ्लोरल प्रिंट वाली साड़ी पहनी थी।  सब्यसाची की ओर से डिजाइन साड़ी में उन्होंने वॉक किया, जिसमें फूलों की कढ़ाई की गई है। इसके अलावा उनकी ड्रेस में रेशम के फ्लॉस, ग्लास बीड्स और सेमी-प्रेशियस स्टोन्स का इस्तेमाल किया गया था। बताया जा रहा है कि आलिया भट्ट के इस मेट गाला आउटफिट को हाथ से कढ़ाई करके तैयार किया गया था। साथ ही साड़ी की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए इसमें 23 फुट की लंबी ट्रेल भी लगाई गई।

Leave a comment