IPL 2024 DC vs RR Match: दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल को 20 रन से दी करारी शिकस्त, सैमसन की कप्तानी पारी बेकार

आईपीएल न्यूज़, स्पोर्ट हिंदी न्यूज़, क्रिकेट हिंदी न्यूज़, इंडिया न्यूज़, लोकसभा चुनाव की खबर, राजस्थान हिंदी न्यूज़, लेटेस्ट हिंदी न्यूज़, खेल खबर, मैच की न्यूज़

आईपीएल 2024 के 56वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 20 रन से पटखनी दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने आठ विकेट के नुकसान पर 221 रन बोर्ड पर लगाए। जवाब में राजस्थान की टीम आठ विकेट पर 201 रन ही बना पाई थी।

IPL 2024 DC vs RR Match: दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल को 20 रन से दी करारी शिकस्त, सैमसन की कप्तानी पारी बेकार

स्पोर्ट्स: दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले में राजस्थान को 20 रन से हार झेलनी पड़ी। दिल्ली ने की टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 221 रन बोर्ड पर लगाए। इसके जवाब में उतरी राजस्थान रॉयल की टीम 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 201 रन ही बना पाई। कप्तान संजू सैमसन की 86 रन की कप्तानी पारी बेकार चली गई। उनके आउट होने पर कुछ समय तक विवाद भी हुआ।

सैमसन ने खेली कप्तानी पारी

IPL 2024 DC vs RR Match: दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल को 20 रन से दी करारी शिकस्त, सैमसन की कप्तानी पारी बेकार

दिल्ली कैपिटल्स के 222 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल का पहला झटका यशस्वी जायसवाल (4) के रूप में लगा। उसके बाद कप्तान संजू सैमसन ने जोस बटलर के साथ मिलकर 33 गेंदों में 63 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की. जोस बटलर 17 गेंदों में 19 रन बनाकर पवैलियन लौट गए. उसके बाद रियान पराग ने सैमसन का साथ निभाया और दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 36 रन जोड़े। रियान पराग ने 22 गेंदों का सामना करके एक चौका और तीन छक्के की मदद से 27 रन बनाए। संजू सैमसन ने 46 गेंदों का सामना करते हुए आठ चौके और छह छक्के की मदद से 86 रन की शानदार कप्तानी पारी खेली, लेकिन टीम को जीत न दिलाने का उन्हें अफसोश जरूर हुआ।

शुभम दुबे ने ताबड़तोड़ बनाए 25 रन

IPL 2024 DC vs RR Match: दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल को 20 रन से दी करारी शिकस्त, सैमसन की कप्तानी पारी बेकार

शुभम दुबे ने संजू सैमसन के साथ मिलकर मात्र 29 गेंदों में 59 रन की बेहतरीन साझेदारी निभाई। शुभम दुबे मात्र 12 गेंदों का सामना करते हुए दो चौके और दो छक्के की मदद से 25 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। इन दोनों के आउट होने के बाद कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर टिक नहीं पाया और टीम ने एक के बाद एक विकेट गंवा दिए. दिल्ली के लिए कुलदीप यादव, खलील अहमद और मुकेश कुमार को दो-दो तथा अक्षर पटेल और रसिख डार सलाम को एक-एक सफलता प्राप्त हुई।

मैकगर्क ने लगाया तूफानी अर्धशतक

IPL 2024 DC vs RR Match: दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल को 20 रन से दी करारी शिकस्त, सैमसन की कप्तानी पारी बेकार

दिल्ली की टीम टॉस हरने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी और उसकी शुरुआत बहुत शानदार रही. टीम ने पहले ही पावरप्ले में एक विकेट के नुकसान पर 78 रन जड़ दिए। जेक फ्रेज मैकगर्क और अभिषेक पोरेल ने मिलकर पहले विकेट के लिए मात्र 26 गेंदों में 60 रन की बेहतरीन साझेदारी निभाई। मैकगर्क ने मात्र 20 गेंदों का सामना करते हुए सात चौके और तीन छक्के की मदद से 50 रन की ताबड़तोड़ तूफानी पारी खेली। इसके बाद अश्विन ने मैकगर्क को फरेरा के हाथों कैच कराकर अपना शिकार बनाया।

अभिषेक पोरेल ने खेली 65 रन की पारी

IPL 2024 DC vs RR Match: दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल को 20 रन से दी करारी शिकस्त, सैमसन की कप्तानी पारी बेकार

जेक फ्रेज मैकगर्क के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए शाई होप ज्यादा कुछ खास नहीं कर पाए और मात्र 1 रन पर संदीप शर्मा का शिकार बन गए. उसके बाद पोरेल ने अक्षर पटेल के साथ मिलकर टीम को संभाला। दोनों ने मिलकर 42 रन की साझेदारी निभाई। पोरेल ने 36 गेंदों का सामना करते हुए सात चौके और तीन छक्के की मदद से 65 रन की बेहतरीन पारी खेली। वहीं अक्षर पटेल ने 15 रन का योगदान दिया।

ट्रिस्टन स्टब्स की आतिशी बल्लेबाजी

IPL 2024 DC vs RR Match: दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल को 20 रन से दी करारी शिकस्त, सैमसन की कप्तानी पारी बेकार

दिल्ली की तम ने एक समय 13 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 146 रन बना लिए थे। टीम को कुछ ही देर बाद कप्तान ऋषभ पंत (15) के रूप में पांचवा झटका लगा. उसके बाद ट्रिस्टन स्टब्स ने आतिशी पारी खेलते हुए टीम का स्कोर 200 रन के पार पहुंचाया। स्टब्स ने मात्र 20 गेंदों का सामना करते हुए तीन चौके और तीन छक्के की मदद से 41 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। राजस्थान के लिए रविचंद्रन अश्विन को तीन तथा ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल और संदीप शर्मा को एक-एक सफलता प्राप्त हुई।

 

 

Leave a comment