Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव में बिखरा ग्लैमर का जलवा, भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह और मोनालिसा ने कानपुर में किया विशाल रोड शो

उत्तर प्रदेश हिंदी न्यूज़, लेटेस्ट हिंदी न्यूज़, इंडिया हिंदी न्यूज़, राजस्थान हिंदी न्यूज़, हिंदी न्यूज़, राजनितिक हिंदी न्यूज़, लेटेस्ट न्यूज़, वाराणसी हिंदी न्यूज़

भोजपुरी लोक गायिका अक्षरा सिंह और मोनालिसा ने मंगलवार को कानपूर में विशाल रोड शो किया। इस रोड शो में शामिल भीड़ को देखकर विपक्ष में हलचल पैदा हो गई।

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव में बिखरा ग्लैमर का जलवा, भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह और मोनालिसा ने कानपुर में किया विशाल रोड शो

कानपुर: भोजपुरी इंडस्ट्री में अपना दबदबा बनाने वाली लोक गायिका अक्षरा सिंह और मोनालिसा ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के समर्थन में रोड शो किया, जिसमे काफी भीड़ शामिल हुई। कानपुर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी रमेश कुमार अवस्थी के समर्थन में शास्त्री नगर स्थित काली मठिया से रोड शो शुरू किया गया। रोड शो में अक्षरा सिंह की एक झलक पाने के लिए युवाओं में काफी जोश नजर आ रहा था। उन्होंने हाथ हिलाकर सभी को बीजेपी का साथ देने के लिए कहां और सबका अभिवादन स्वीकार किया।

जानकारी के मुताबिक Subkuz.com ने बताया कि रोड शो में शामिल होने से पहले कानपूर में सुपर स्टार अक्षरा सिंह और मोनालिसा का जोरदार स्वागत किया गया। कानपुर लोकसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रमेश कुमार अवस्थी ने बुके देकर दोनों का तह दिल से स्वागत किया।

रोड शो से पहले लिया मां काली का आशीर्वाद

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव में बिखरा ग्लैमर का जलवा, भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह और मोनालिसा ने कानपुर में किया विशाल रोड शो

सूत्रों ने बताया कि रोड शो करने से पहले अक्षरा सिंह, मोनालिसा पार्टी उम्मीदवार मेश कुमार अवस्थी के साथ अन्य नेता और कार्यकर्ताओं ने मंदिर में जाकर मां काली का आशीर्वाद लिया। रोड शो गल्ला मंडी, चंदेल चौराहा के पास, विजय नगर रोड, डबल पुलिया, गोपाला चौराहा के पास, छठ पूजा स्थल, नमक फैक्ट्री चौराहा, काकादेव एकता चौराहा से होते हुए, रावतपुर बाजार, रामलला मंदिर के पास से, पाथा माई मंदिर से होते हुए मसवानपुर सराय पर पूरा हुआ। इस दौरान विधायक सुरेंद्र कुमार मथानी, जिलाध्यक्ष दीपू कुमार पांडेय, अमन कुमार शुक्ला, वात्सेय त्रिपाठी, आकाश कुमार दीक्षित और अनीता त्रिपाठी के साथ अन्य नेता और कार्यकर्त्ता शामिल हुए।

Leave a comment