महाराष्ट्र जिला परिषद चुनाव 2026: BJP को बंपर बढ़त, जानें रुझानों में कहां कितनी सीटों पर है आगे

महाराष्ट्र जिला परिषद चुनाव 2026 में BJP ने रुझानों में शानदार बढ़त बनाई है। जानें किस जिले में कितनी सीटों पर पार्टी आगे चल रही है और चुनाव की लेटेस्ट अपडेट।

महाराष्ट्र के जिला परिषद सदस्य चुनाव का परिणाम भाजपा (BJP) के पक्ष में मजबूत रुझानों के साथ आ रहा है। कुल 731 सीटों में से 578 पर रुझान आने के बाद भाजपा अकेले 208 सीटों पर आगे चल रही है, जिससे पार्टी स्थानीय निकायों में बड़े स्तर पर बढ़त बना रही है।

मुंबई: महाराष्ट्र में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य चुनाव का रुझान BJP के पक्ष में आ रहा है। अब तक कुल 731 जिला परिषद सीटों में से 578 सीटों के रुझान सामने आ चुके हैं, जिसमें BJP 208 सीटों पर आगे चल रही है। इसके बाद शिवसेना और NCP क्रमशः दूसरे और तीसरे नंबर पर हैं। इस चुनाव में कांग्रेस, उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना और शरद पवार गुट की NCP को भारी झटका लगा है। विशेष रूप से सोलापुर, सातारा, छत्रपति संभाजीनगर, सिंधुदुर्ग, सांगली, परभणी, लातूर और कोल्हापुर में BJP ने मजबूत पकड़ बनाई है।

जिला परिषद चुनाव में BJP का दबदबा

BJP ने जिला परिषद सदस्य चुनाव में अलग ही पकड़ बनाई है। कुल 731 सीटों में से अब तक सामने आए रुझानों के अनुसार, सीटवार स्थिति इस प्रकार है:

  • सोलापुर - 39 सीट
  • सातारा - 32 सीट
  • छत्रपति संभाजीनगर - 23 सीट
  • सिंधुदुर्ग - 21 सीट
  • सांगली - 17 सीट
  • परभणी - 17 सीट
  • लातूर     - 17 सीट
  • कोल्हापुर - 11 सीट
  • धाराशिव - 12 सीट
  • पुणे - 8 सीट
  • रायगढ़ - 10 सीट
  • रत्नागिरी - 1 सीट

सोलापुर में BJP अकेले दम पर बहुमत के कगार पर है। वहीं सातारा और छत्रपति संभाजीनगर में पार्टी बहुमत की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। कई अन्य जिला परिषदों में BJP महायुति सहयोगियों के साथ मिलकर अध्यक्ष पद पर कब्जा कर सकती है।

पंचायत समिति चुनाव में भी BJP का डंका

पंचायत समिति चुनाव की बात करें तो कुल 125 पंचायत समितियों में से अब तक 119 सीटों के रुझान सामने आए हैं। इसमें भी BJP 48 सीटों पर आगे है। इसके बाद शिवसेना 26 और NCP 23 सीटों के साथ दूसरे और तीसरे नंबर पर हैं।

  • BJP - 48 सीट
  • शिवसेना - 26 सीट
  • NCP - 23 सीट
  • कांग्रेस - 8 सीट
  • शिवसेना UBT - 5 सीट

इस स्थिति से स्पष्ट है कि BJP न केवल जिला परिषद, बल्कि पंचायत समिति स्तर पर भी मजबूत स्थिति में है। इस चुनाव में कांग्रेस और NCP को खास नुकसान हुआ है। शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) और NCP (शरद पवार गुट) की पकड़ कमजोर हुई है। विपक्षी दल कई जिलों में BJP के मुकाबले पीछे हैं और उनके पास सीमित सीटों पर ही बढ़त देखने को मिल रही है।

Leave a comment