महेश बाबू की 'भांजी' जान्वी स्वरूप: इंडस्ट्री में कदम रखते ही कर देगी स्टार किड्स की छुट्टी!

Mahesh Babu Niece Jhanvi Swaroop News: साउथ सुपरस्टार महेश बाबू की भांजी जान्वी स्वरूप फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री करने जा रही हैं। उनकी डेब्यू फिल्म को लेकर
महेश बाबू की 'भांजी' जान्वी स्वरूप: इंडस्ट्री में कदम रखते ही कर देगी स्टार किड्स की छुट्टी!

महेशा बाबू साउथ इंडियन सिनेमा के सबसे पॉपुलर एक्टर में शामिल हैं और उनके स्टारडम की पूरी दुनिया दीवानी है। लेकिन अब खबर है कि उनकी भांजी भी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने को पूरी तरह तैयार नजर आ रही हैं।

एंटरटेनमेंट न्यूज़: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार महेश बाबू के स्टारडम से कौन वाकिफ नहीं है। अब उनके परिवार से एक और नए स्टार की इंडस्ट्री में एंट्री होने जा रही है। महेश बाबू की भांजी जान्वी स्वरूप जल्द ही फिल्मों में कदम रखने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और फैंस उन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं। महेश बाबू की बहन मंजुला घट्टामनेनी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी बेटी जान्वी की कुछ स्टनिंग तस्वीरें शेयर की हैं। ये तस्वीरें उनके बर्थडे के मौके पर शेयर की गई थीं। 

जान्वी हर आउटफिट चाहे ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न में बेहद खूबसूरत और आकर्षक लग रही हैं। मंजुला ने तस्वीरों के साथ कैप्शन में यह भी बताया कि उनकी बेटी जल्द ही इंडस्ट्री में कदम रखने वाली हैं। फैंस अब उनसे बड़ी उम्मीदें लगा रहे हैं और उन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित हैं।

चाइल्ड आर्टिस्ट से लीड एक्ट्रेस तक

जान्वी स्वरूप को इससे पहले चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर देखा जा चुका है। लेकिन अब वह लीड एक्ट्रेस की भूमिका में डेब्यू करने जा रही हैं। उनकी एक्टिंग और स्टाइल के कारण फैंस उन्हें बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री की मौजूदा स्टार किड्स—जाह्नवी कपूर, अनन्या पांडे और सारा अली खान—से तुलना करने लगे हैं।

महेश बाबू की 'भांजी' जान्वी स्वरूप: इंडस्ट्री में कदम रखते ही कर देगी स्टार किड्स की छुट्टी!

जान्वी के पिता संजय स्वरूप फिल्ममेकर हैं। जान्वी ने कई सालों तक सोशल मीडिया और स्पॉटलाइट से दूरी बनाए रखी थी, लेकिन अब उन्होंने अपने फिल्मी करियर की योजना की घोषणा कर दी है।

तेलुगू सिनेमा में डेब्यू की तैयारी

जान्वी स्वरूप तेलुगू सिनेमा में लीड एक्ट्रेस के तौर पर डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उनके लिए यह एक बड़ा कदम होगा, क्योंकि साउथ इंडस्ट्री में उनके अंकल महेश बाबू का स्टारडम उन्हें कई मौकों और गाइडेंस प्रदान करेगा। जान्वी अभी केवल 19 साल की हैं, लेकिन उनकी खूबसूरती, स्टाइल और स्क्रीन प्रजेंस ने उन्हें इंडस्ट्री के लिए एक स्ट्रॉन्ग कंटेंडर बना दिया है।

सोशल मीडिया पर जान्वी की तस्वीरों के बाद फैंस उनके डेब्यू को लेकर बेहद उत्साहित हैं। कमेंट्स में लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं कि जान्वी इंडस्ट्री में कदम रखते ही स्टार किड्स की छुट्टी कर देंगी। कई यूजर्स ने लिखा कि जान्वी किसी भी बड़ी एक्ट्रेस से कम नहीं लगती हैं और उनकी पहली फिल्म को लेकर अब ही जिज्ञासा बढ़ रही है। हालांकि, अभी तक जान्वी की पहली फिल्म का नाम सार्वजनिक नहीं हुआ है।

Leave a comment