Royal Challengers Bengaluru और Mumbai Indians के बीच खेला गया आईपीएल 2026 का मुकाबला सिर्फ रोमांचक ही नहीं बल्कि विवादों से भी भरपूर रहा। Indian Premier League के इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आखिरी गेंद पर दो विकेट से जीत दर्ज की।
स्पोर्ट्स न्यूज़: Royal Challengers Bengaluru और Mumbai Indians के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान मैदान के बाहर भी काफी ड्रामा देखने को मिला। यह मैच Shaheed Veer Narayan Singh International Cricket Stadium में खेला गया था। रिपोर्ट के मुताबिक, आरसीबी के हेड कोच Andy Flower को आईपीएल की आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया गया है।
यह घटना मैच के 18वें ओवर (17.2 ओवर) के दौरान हुई, जब वे चौथे अंपायर से बहस करते हुए और कथित तौर पर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए नजर आए।
RCB के हेड कोच एंडी फ्लावर पर जुर्माना
मैच के दौरान RCB के हेड कोच Andy Flower पर आईपीएल आचार संहिता के उल्लंघन के चलते मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।आईपीएल की आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार, एंडी फ्लावर ने मैच के 18वें ओवर के दौरान चौथे अंपायर के साथ बहस की और अनुचित भाषा का इस्तेमाल किया।
यह मामला अनुच्छेद 2.3 के तहत दर्ज किया गया, जो मैच के दौरान असभ्य व्यवहार और अभद्र भाषा से संबंधित है। यह एक लेवल-1 अपराध माना गया, जिसमें कोच ने अपनी गलती स्वीकार कर ली और मैच रेफरी द्वारा लगाए गए जुर्माने को मान लिया।
![]()
मैच के दौरान डगआउट में भी बढ़ा तनाव
यह मुकाबला सिर्फ मैदान तक सीमित नहीं रहा, बल्कि डगआउट में भी तनाव देखने को मिला। दोनों टीमों के बीच बढ़ते दबाव और अंतिम ओवरों में बदलते समीकरणों के कारण माहौल काफी गर्म हो गया था। RCB की जीत के बाद जहां खिलाड़ी जश्न मना रहे थे, वहीं कोच पर लगे जुर्माने ने टीम की खुशियों को आंशिक रूप से प्रभावित किया।
167 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए RCB को आखिरी ओवर में 15 रन की जरूरत थी। मुकाबला पूरी तरह मुंबई के पक्ष में जाता दिख रहा था, लेकिन आखिरी ओवर ने खेल का रुख बदल दिया।









