Arsyan Ismail ने 1993 में 300 रुपये में खरीदा AI.com डोमेन अब 70 मिलियन डॉलर (634 करोड़ रुपये) में Crypto.com को बेचकर इतिहास रचा। दो अक्षर वाला यह डोमेन इंटरनेट पर अब तक का सबसे महंगा माना जाता है।
AI.com डोमेन की रिकॉर्ड बिक्री
Arsyan Ismail ने 1993 में AI.com डोमेन खरीदा था। उस समय इंटरनेट की समझ रखने वाले लोग बहुत कम थे और डोमेन की कीमत भी बेहद कम थी। इस डोमेन को उन्होंने कई सालों तक लीज पर इस्तेमाल करने के लिए भी दिया।
2025 में यह डोमेन कुछ समय के लिए Arsyan के नियंत्रण से बाहर चला गया था। डोमेन वापस पाने के लिए उन्होंने 10 मिलियन डॉलर (करीब 90 करोड़ रुपये) खर्च किए। इसके बाद Arsyan ने इसे कुछ समय के लिए होल्ड किया और फिर Crypto.com को 70 मिलियन डॉलर (634 करोड़ रुपये) में बेच दिया।
इस बिक्री को अब तक का सबसे महंगा डोमेन सेल माना जा रहा है। इससे पहले Voice.com को 30 मिलियन डॉलर और 360.com को 17 मिलियन डॉलर में बेचा गया था।
Arsyan Ismail: इंटरनेट के शुरुआती टेक जीनियस

Arsyan मलेशिया के टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट हैं। उन्होंने 15 साल की उम्र में Orenscript विकसित किया, जो एक लोकप्रिय mIRC स्क्रिप्ट थी और 90 के दशक में इसे 80,000 से अधिक बार डाउनलोड किया गया।
20 साल की उम्र में उन्होंने मलेशिया का सोशल नेटवर्क Kawanster लॉन्च किया, जो Friendster की तरह लोकप्रिय रहा। इसके अलावा उन्होंने 2000 के दशक में ऐड पब्लिशिंग Digg क्लोन और मलेशिया का पहला Bitcoin मार्केटप्लेस, एक्सचेंज और बिल पेमेंट प्लेटफॉर्म भी लॉन्च किया।
Arsyan की मेहनत और दूरदर्शिता ने उन्हें इंटरनेट के शुरुआती दिनों से ही टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में स्थापित कर दिया।
दो अक्षर वाले डोमेन की खासियत
AI.com एक दो अक्षर वाला डोमेन है, जिसे इंटरनेट की दुनिया में बेहद रेयर और कीमती माना जाता है। पूरी दुनिया में केवल 676 ऐसे डोमेन मौजूद हैं।
AI की बढ़ती लोकप्रियता और डिजिटल मार्केटिंग के विस्तार के चलते इस डोमेन की कीमत में कई गुना इजाफा हुआ। Arsyan ने सही समय पर डोमेन को बेचकर रातोंरात अरबपति बन गए।











