राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने देश की एकता, सामाजिक न्याय और नीति-निर्माण को लेकर महत्वपूर्ण विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि भारत अब दोबारा नहीं बंटेगा, 1947 जैसी विभाजन की त्रासदी फिर कभी नहीं होगी।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डा. मोहन भागवत ने कहा कि देश में अब कटने और बंटने के दिन जा चुके हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सन् 1947 की विभाजन जैसी त्रासदी अब पुनः नहीं दोहराई जाएगी। भागवत ने कहा कि विभाजन के दुष्परिणाम अब तक सामने हैं, लेकिन अब समाज और राष्ट्र दोनों जागृत हैं। उन्होंने यह भी कहा कि देश का पुनः बंटवारा किसी परिस्थिति में नहीं होने दिया जाएगा। ये विचार उन्होंने “संघ यात्रा-नये क्षितिज, नये आयाम” विषयक प्रमुख जन गोष्ठी में व्यक्त किए।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से हिमालयन कल्चरल सेंटर में आयोजित इस गोष्ठी में डॉ. भागवत ने कहा कि संपूर्ण विश्व भारत में पुन: नेतृत्व की भूमिका देख रहा है।
1947 जैसी विभाजन की त्रासदी नहीं दोहराई जाएगी
हिमालयन कल्चरल सेंटर में आयोजित गोष्ठी में डॉ. भागवत ने कहा कि देश में अब कटने और बंटने के दिन जा चुके हैं। उन्होंने विभाजन के दुष्परिणामों का हवाला देते हुए कहा कि समाज और राष्ट्र दोनों जागृत हैं और देश का पुनः बंटवारा किसी भी परिस्थिति में नहीं होने दिया जाएगा। भागवत ने यह भी कहा कि संपूर्ण विश्व भारत को एक नेतृत्वकारी राष्ट्र के रूप में देख रहा है। उन्होंने एकता को राष्ट्रशक्ति का मूल आधार बताया और सामाजिक समरसता के महत्व पर जोर दिया।
सरसंघचालक ने जनसंख्या नियंत्रण पर चर्चा करते हुए कहा कि तीन बच्चों की नीति का समर्थन किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि जनसंख्या कानून केवल संख्या नियंत्रण के लिए नहीं बल्कि देश की सामाजिक और आर्थिक संरचना को मजबूत करने के लिए आवश्यक है।
![]()
समान नागरिक संहिता (UCC) पर विचार
भागवत ने उत्तराखंड में लागू समान नागरिक संहिता को समाज को जोड़ने वाला कदम बताते हुए पूरे देश में इसके कार्यान्वयन का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि यह कानून समानता और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देगा और समुदायों के बीच एकजुटता बढ़ाएगा। डॉ. भागवत ने कहा कि आरक्षण समानता के लिए लाया गया था और जब तक सामाजिक विषमता मन में बनी रहेगी, तब तक यह आवश्यक रहेगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस हजारों वर्षों पुराने मुद्दे का समाधान केवल नियम और कानून से नहीं बल्कि सामाजिक सद्भाव से निकलेगा।
उन्होंने वर्गीकरण और श्रेणीकरण से बचकर समाज को एकजुट रहने की अपील की। भागवत ने महिलाओं को समाज की आधी शक्ति बताते हुए कहा कि महिलाओं को 33 प्रतिशत की बजाय 50 प्रतिशत आरक्षण मिलना चाहिए। उन्होंने युवाओं और नीति निर्माताओं को इस दिशा में कदम बढ़ाने की सलाह दी। डॉ. भागवत ने कहा कि लिव-इन संबंध भारतीय समाज में स्वीकार्य नहीं हैं। उन्होंने विवाह को सामाजिक जिम्मेदारी बताते हुए कहा कि “विवाह बगैर उपभोग सिर्फ जानवरों में होता है।”
उन्होंने शिक्षा नीति में संस्कारयुक्त शिक्षा को राष्ट्रनिर्माण का आधार बताया और कहा कि तकनीकी विकास की कीमत संस्कार और मानवीय मूल्यों पर नहीं होनी चाहिए।











