Indigo Paints ने नई रणनीति 2.0 के तहत छोटे शहरों और गैर-मेट्रो में विस्तार किया। मोतीलाल ओसवाल ने स्टॉक पर 'BUY' रेटिंग दी और ₹1,400 का टारगेट रखा, जो निवेशकों को 42% तक रिटर्न दे सकता है।
Stock Market: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार, 17 फरवरी 2026 को कमजोर शुरुआत के बाद मजबूत बढ़त के साथ बंद हुआ। एशियाई बाजारों से मिले-जुले संकेत और बैंकिंग शेयरों में मुनाफावसूली की वजह से शुरुआती कारोबार में दबाव था। हालांकि, आईटी शेयरों में खरीदारी बढ़ने से बाजार को समर्थन मिला और निफ्टी-50 तथा सेंसेक्स दोनों ही गिरावट से उबरकर सकारात्मक निशान में बंद हुए।
विशेषज्ञों का मानना है कि निफ्टी 50 ने डेली चार्ट पर ‘बुलिश एनगल्फिंग’ पैटर्न बनाया है, जो संभावित ट्रेंड रिवर्सल और आगे तेजी की मजबूत संभावना का संकेत देता है। इस माहौल में निवेशकों की नजर अब कुछ मजबूत ग्रोथ स्टॉक्स पर भी बनी हुई है।
मोतीलाल ओसवाल का Indigo Paints पर बुलिश रुख
ब्रोकरेज हॉउस मोतीलाल ओसवाल ने इंडिगो पेंट्स (Indigo Paints) को लेकर बुलिश आउटलुक पेश किया है। उनका कहना है कि कंपनी की नई रणनीति 2.0 अब सफलता दिखा रही है। इस रणनीति के तहत छोटे शहरों और गैर-मेट्रो इलाकों पर अधिक ध्यान देना और बिक्री नेटवर्क में निवेश करना शामिल है।
मोतीलाल ओसवाल ने इंडिगो पेंट्स पर ‘BUY’ रेटिंग बनाए रखते हुए शेयर का टारगेट प्राइस ₹1,400 तय किया है। इसका मतलब है कि वर्तमान स्तर 980 रुपये के करीब होने पर स्टॉक निवेशकों को लगभग 42 प्रतिशत का रिटर्न दे सकता है।
नई रणनीति 2.0 का असर
Indigo Paints ने अपनी रणनीति 2.0 के तहत छोटे शहरों में मार्केट विस्तार किया है। इसके साथ ही कंपनी ने अपने डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क और प्रचार गतिविधियों में निवेश बढ़ाया है। इस वजह से उत्पाद की पहुंच बढ़ी और बिक्री में सुधार देखने को मिला।
कंपनी अभी भी प्रीमियम और इमल्शन पेंट्स पर फोकस कर रही है और धीरे-धीरे इकॉनमी या सस्ते सेगमेंट से दूरी बना रही है। ब्रोकरेज के अनुसार, यह रणनीति कंपनी की लंबी अवधि की ग्रोथ के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी।
इंडस्ट्री में स्थिति और ग्रोथ
पेंट इंडस्ट्री के हिसाब से Indigo Paints का कारोबार अभी भी छोटा है। वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी की कमाई करीब 1,300 करोड़ रुपये रही। इस छोटे आकार के बावजूद कंपनी ने तेजी से ग्रोथ की है। इसका मुख्य कारण ब्रांड के प्रति ग्राहकों का भरोसा और मजबूत डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क है।
मोतीलाल ओसवाल का कहना है कि इंडस्ट्री में मुकाबला लगातार बदल रहा है, इसलिए आगे इस पर नजर रखना जरूरी होगा। हालांकि, कंपनी की नई रणनीति और छोटे शहरों में विस्तार इसे और मजबूती दे सकते हैं।









