रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Reliance Industries Limited) की 49वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) में कंपनी के भविष्य के लिए बड़ा रोडमैप सामने रखा गया। कंपनी के चेयरमैन Mukesh Ambani ने कई अहम घोषणाएं कीं, जिनमें Jio के IPO की टाइमलाइन, न्यू एनर्जी से कमाई शुरू होने की संभावना और जामनगर में सॉवरेन AI हब की शुरुआत जैसी योजनाएं शामिल हैं।
बिजनेस न्यूज़: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) की 49वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) में चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कंपनी के भविष्य को लेकर कई बड़े ऐलान किए हैं। इनमें Jio IPO की संभावित टाइमलाइन, न्यू एनर्जी बिजनेस का विस्तार और जामनगर में सॉवरेन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हब की शुरुआत जैसी रणनीतिक घोषणाएं शामिल हैं।
इन घोषणाओं के बाद घरेलू और वैश्विक ब्रोकरेज फर्मों ने रिलायंस को लेकर सकारात्मक रुख बनाए रखा है और स्टॉक पर “Buy” रेटिंग जारी रखते हुए टार्गेट प्राइस ₹1,765 तक दिए हैं।
AGM में क्या बोले मुकेश अंबानी?
मुकेश अंबानी ने AGM में कहा कि कंपनी अगले पांच वर्षों में अपने कंसोलिडेटेड EBITDA को दोगुने से अधिक करने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने बताया कि रिलायंस अब एक ऐसे चरण में प्रवेश कर चुकी है, जहां उसके सभी प्रमुख बिजनेस—डिजिटल, रिटेल, एनर्जी और AI—तेजी से स्केल-अप होंगे।उन्होंने Jio IPO, ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट्स और AI इन्फ्रास्ट्रक्चर को कंपनी की अगली ग्रोथ स्टोरी के प्रमुख स्तंभ बताया।
ब्रोकरेज फर्म नोमुरा के अनुसार, रिलायंस का सोलर सेल और मॉड्यूल प्रोजेक्ट पहले ही ऑपरेशनल हो चुका है, जबकि 40GWh बैटरी गीगाफैक्ट्री का पहला चरण इसी साल शुरू होने की उम्मीद है। नोमुरा ने अनुमान लगाया है कि न्यू एनर्जी बिजनेस से रिलायंस की पहली कमाई वित्त वर्ष 2027 (FY27) से शुरू हो सकती है। इसके अलावा Samsung C&T के साथ 3 अरब डॉलर का ग्रीन एनर्जी सप्लाई एग्रीमेंट कंपनी की रणनीति को और मजबूती देता है।
AI हब से डिजिटल विस्तार की नई दिशा
![]()
रिलायंस ने जामनगर में “सॉवरेन AI हब” स्थापित करने की योजना को आगे बढ़ाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, FY26 के अंत तक इसकी प्रारंभिक क्षमता 120MW तक पहुंच सकती है। नोमुरा का कहना है कि यह प्रोजेक्ट अभी शुरुआती चरण में है और इसमें उच्च पूंजीगत निवेश (Capex) शामिल है, लेकिन यह भविष्य में भारत के लिए सस्ती और मल्टी-लिंगुअल AI सेवाओं का बड़ा प्लेटफॉर्म बन सकता है।
ब्रोकरेज फर्मों का बुलिश आउटलुक
- नोमुरा का टार्गेट: नोमुरा इंडिया ने रिलायंस पर “Buy” रेटिंग बनाए रखते हुए ₹1,640 का टार्गेट दिया है। फर्म का मानना है कि Jio IPO, न्यू एनर्जी विस्तार और AI इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी की ग्रोथ को नई गति देंगे।
- मोतीलाल ओसवाल का अनुमान: मोतीलाल ओसवाल के अनुसार Jio Platforms रिलायंस के लिए सबसे बड़ा ग्रोथ इंजन बना रहेगा। इसके मुताबिक डिजिटल बिजनेस का कुल EBITDA में 80% तक योगदान हो सकता है।
फर्म ने FY26–FY28 के दौरान Jio में 18% वार्षिक EBITDA ग्रोथ का अनुमान लगाया है, जिसका कारण टैरिफ बढ़ोतरी, सब्सक्राइबर बेस में वृद्धि और एंटरप्राइज सेवाओं का विस्तार है। रिलायंस रिटेल के लिए भी 12% रेवेन्यू CAGR का अनुमान लगाया गया है। इस ब्रोकरेज ने शेयर पर ₹1,655 का टार्गेट दिया है।
नुवामा ने सबसे बुलिश आउटलुक देते हुए रिलायंस के शेयर का टार्गेट ₹1,765 रखा है। फर्म का कहना है कि न्यू एनर्जी, रिटेल और पेट्रोकेमिकल विस्तार कंपनी की ग्रोथ को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकते हैं। साथ ही रिफाइनिंग मार्जिन में सुधार और ग्रीन एनर्जी ट्रांजिशन से वैल्यूएशन में भी बढ़ोतरी संभव है।











