Naxal Encounter in Chhattisgarh: नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई मुठभेड़, छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर मारे गए 7 नक्सली

छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में 7 नक्सली मारे गए। जानें इस मुठभेड़ की पूरी जानकारी और सुरक्षा बलों की कार्रवाई के

आज यानी रविवार सुबह करीब 5:30 बजे छत्तीसगढ़ में ग्रेहाउंड्स जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों से बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं। यह मुठभेड़ उस समय हुई जब सुरक्षाबल जंगल में नियमित अभियान पर थे। 

बीजापुर: छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर इलाके में सुरक्षा बलों को रविवार को बड़ी सफलता मिली, जब ग्रेहाउंड्स जवानों ने नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में 7 नक्सलियों को मार गिराया। यह मुठभेड़ सुबह करीब 5:30 बजे चालपाका वन क्षेत्र में हुई। सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ के बाद नक्सलियों के पास से बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं। मारे गए नक्सलियों में कुछ प्रमुख माओवादी नेता भी शामिल हैं। इस कार्रवाई को राज्य सरकार और सुरक्षा बलों द्वारा नक्सलवाद के खिलाफ जारी अभियान के तहत एक बड़ी सफलता माना जा रहा हैं।

एनकाउंटर में ढेर हुए 7 नक्सली 

Naxal Encounter in Chhattisgarh: नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई मुठभेड़, छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर मारे गए 7 नक्सली

सुरक्षा बलों से जुड़े अधिकारियों के अनुसार, रविवार को छत्तीसगढ़ के चालपाका वन क्षेत्र में सुरक्षा बलों के जवान सर्च ऑपरेशन चला रहे थे, तभी नक्सलियों ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में 7 नक्सली मारे गए। मारे गए नक्सलियों में कुछ की पहचान हो चुकी है, जिनमें कुरसम मंगू, एगोलापु मल्लैया, मुसाकी देवल, मुसाकी जमुना, जय सिंह, किशोर और कामेश शामिल हैं। इनसे बड़ी संख्या में आधुनिक हथियार भी बरामद किए गए हैं। फिलहाल इलाके में सुरक्षा बलों की टीमें नक्सलियों की तलाश में जुटी हुई हैं।

सुरक्षा बलों ने अबतक 207 नक्सलियों को उतारा मौत के घाट

Naxal Encounter in Chhattisgarh: नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई मुठभेड़, छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर मारे गए 7 नक्सली

इस साल की शुरुआत में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रायपुर में आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की थी। इसमें उन्होंने नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाने की आवश्यकता पर बल दिया और 2026 तक नक्सलवाद का समूल सफाया करने का लक्ष्य रखा हैं। 

इसके बाद से छत्तीसगढ़ पुलिस ने इस दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। इस अभियान के तहत अब तक 96 एनकाउंटर हो चुके हैं, जिसमें 8.84 करोड़ रुपये के इनामी 207 नक्सलियों को मौत के घाट उतारा जा चुका हैं। 

Leave a comment