NEET UG Result 2024: तीसरे राउंड के लिए फाइनल रिजल्ट का ऐलान, नीट काउंसलिंग की वेबसाइट से डाउनलोड करें लिस्ट

मेडिकल काउंसिल कमेटी (MCC) ने तीसरे चरण की नीट यूजी काउंसलिंग 2024 के लिए भाग लेने वाले उम्मीदवारों का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। 3rd राउंड की फाइनल आवंटन

 

नीट यूजी काउंसिलिंग के तीसरे चरण में रजिस्ट्रेशन करने वाले उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट है। एमसीसी ने तीसरे राउंड की आवंटन सूची जारी कर दी है। उम्मीदवार तुरंत ही आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या इस पृष्ठ पर दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से परिणाम की जांच कर सकते हैं।

NEET UG Result 2024: मेडिकल काउंसिल कमेटी (MCC) ने तीसरे चरण की नीट यूजी काउंसलिंग 2024 के लिए भाग लेने वाले उम्मीदवारों का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। 3rd राउंड की फाइनल आवंटन सूची आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर पीडीएफ फॉर्मेट में ऑनलाइन जारी की गई है। उम्मीदवार तुरंत ही आधिकारिक वेबसाइट या इस पृष्ठ पर दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से पीडीएफ डाउनलोड करके अपने परिणाम की जांच कर सकते हैं। रिज़ल्ट पीडीएफ में रैंक, कोर्स, आवंटित संस्थान सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी शामिल है।

इन स्टेप्स से चेक करें नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 3 का परिणाम

NEET UG Result 2024: तीसरे राउंड के लिए फाइनल रिजल्ट का ऐलान, नीट काउंसलिंग की वेबसाइट से डाउनलोड करें लिस्ट

- चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।

- वेबसाइट के होम पेज पर "UG मेडिकल" पर क्लिक करें।

- अब "Current Events" में "फाइनल रिजल्ट राउंड 3 यूजी काउंसलिंग 2024" पर क्लिक करें।

- इसके बाद एक पीडीएफ आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगी, जहां से आप इसे डाउनलोड करके अपनी रैंक के अनुसार आवंटित संस्थान की जानकारी देख सकते हैं।

एडमिशन के लिए इन तारीखों में करनी होगी रिपोर्ट

जिन उम्मीदवारों को तीसरे राउंड की काउंसलिंग में सीट आवंटित की गई है, उन्हें 14 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक संबंधित कॉलेज या संस्थान में रिपोर्ट करना आवश्यक है। इसके बाद, संस्थान या कॉलेज द्वारा 20 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2024 के बीच छात्रों का वेरिफिकेशन किया जाएगा। सभी छात्रों से अनुरोध है कि वे एडमिशन के लिए निर्धारित समय पर रिपोर्ट करें, नहीं तो उनकी सीट को रद्द कर दिया जाएगा।

आपको सूचित किया जाता है कि राउंड 3 काउंसिलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 3 से 8 अक्टूबर तक संपन्न की गई थी। उम्मीदवारों को चॉइस फिलिंग और लॉकिंग के लिए 8 से 11 अक्टूबर 2024 तक का समय दिया गया था। अब तीसरे राउंड की प्रोसेसिंग के बाद अभ्यर्थियों का तीसरे चरण का अंतिम परिणाम जारी किया जा चुका है।

पंजीकरण प्रक्रिया 22 अक्टूबर से शुरू

NEET UG Result 2024: तीसरे राउंड के लिए फाइनल रिजल्ट का ऐलान, नीट काउंसलिंग की वेबसाइट से डाउनलोड करें लिस्ट

तीसरे चरण की काउंसिलिंग प्रक्रिया के सफल समापन के बाद अब रिक्त सीटों के लिए एक नया चरण आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवारों को रिक्त सीटों की काउंसिलिंग में भाग लेने के लिए 22 अक्टूबर 2024 से पंजीकरण करने का अवसर मिलेगा। इसके अंतर्गत, 23 से 26 अक्टूबर के बीच चॉइस फिलिंग और लॉकिंग प्रक्रिया को पूरा किया जा सकेगा। रिक्त सीटों की काउंसिलिंग का परिणाम 29 अक्टूबर को घोषित किया जाएगा। इसके बाद, अभ्यर्थियों को 30 अक्टूबर से आगे की प्रक्रिया में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

 

Leave a comment