नेतन्याहू का चौंकाने वाला निर्णय, रोमन गोफमैन बने नए Mossad Chief

PM नेतन्याहू ने रोमन गोफमैन को नया मोसाद चीफ़ नियुक्त किया। सैन्य पृष्ठभूमि मजबूत, लेकिन इंटेलिजेंस अनुभव न होने पर उठे सवाल। विपक्ष ने इसे राजनीतिक नियुक्ति
नेतन्याहू का चौंकाने वाला निर्णय, रोमन गोफमैन बने नए Mossad Chief

इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू ने मेजर जनरल रोमन गोफमैन को नया मोसाद चीफ़ नियुक्त किया है। सैन्य अनुभव मजबूत होने के बावजूद उनकी Intelligence Background न होने पर आलोचना बढ़ी। विपक्ष ने इसे राजनीतिक नियुक्ति बताया, जबकि सरकार ने गोफमैन को योग्य कहा।

Israel: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक बड़ा और चौंकाने वाला निर्णय लेते हुए मेजर जनरल रोमन गोफमैन को मोसाद का नया चीफ़ नियुक्त किया है। यह निर्णय इसलिए भी अधिक चर्चा में है क्योंकि गोफमैन का Intelligence Operations या Foreign Intelligence में कोई पूर्व अनुभव नहीं रहा है। वे मौजूदा प्रमुख डेविड बार्निया की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल जून 2026 में समाप्त होना है।

रोमन गोफमैन का जीवन 

रोमन गोफमैन की कहानी संघर्ष और समर्पण से भरी है। उनका जन्म 1976 में बेलारूस में हुआ। केवल 14 वर्ष की उम्र में वह अपने परिवार के साथ इजरायल आ गए थे। वर्ष 1995 में उन्होंने Israel Defense Forces (IDF) की Armored Corps को ज्वाइन किया और कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवा दी।

7 अक्टूबर 2023 को जब हमास ने इजरायल पर बड़ा हमला किया था, उस समय गोफमैन नेशनल इन्फैंट्री ट्रेनिंग सेंटर के कमांडर थे। गाजा बॉर्डर के पास स्डेरोट शहर में हमले का मुकाबला करते हुए वह गंभीर रूप से घायल भी हुए थे। 

इसके बाद अप्रैल 2024 में प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने उन्हें अपना Military Secretary नियुक्त किया। उनके इस पद पर रहते हुए कई महत्वपूर्ण फैसलों को सही ढंग से लागू करने में उनकी सक्रिय भूमिका रही।

गोफमैन की नियुक्ति का राजनीतिक पहलू

गोफमैन की नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब नेतन्याहू ने हाल ही में Shin Bet (घरेलू सुरक्षा एजेंसी) के प्रमुख के रूप में डेविड जिओनी को चुना था। यह नियुक्ति धार्मिक दक्षिणपंथी समूहों से जुड़े होने के कारण काफी विवादों में रही।

नेतन्याहू का चौंकाने वाला निर्णय, रोमन गोफमैन बने नए Mossad Chief

इसी पृष्ठभूमि में गोफमैन का नाम सामने आने से आलोचकों ने इसे ‘वफादारी पर आधारित राजनीतिक नियुक्ति’ बताया है। गोफमैन वेस्ट बैंक की दक्षिणपंथी धार्मिक बस्ती एली येशिवा के पूर्व छात्र रहे हैं, हालांकि वह सार्वजनिक रूप से यार्मुल्के नहीं पहनते। इससे भी यह संकेत मिलता है कि उनकी धार्मिक पृष्ठभूमि को लेकर बहस हो सकती है।

नियुक्ति पर उठे सवाल

इजरायल के प्रमुख वामपंथी अख़बार हआरेट्ज़ के स्तंभकार उरी मिसगाव ने गोफमैन की नियुक्ति को लेकर कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि उनकी Intelligence Experience की कमी उन्हें मोसाद का नेतृत्व करने के लिए "पूरी तरह अयोग्य" बनाती है।

मिसगाव ने दावा किया कि यह नियुक्ति भी जिओनी की तरह नेतन्याहू की व्यक्तिगत वफादारी पर आधारित है। उनका कहना है कि सुरक्षा एजेंसियों में पेशेवरों के बजाय राजनीतिक रूप से निकट लोगों की नियुक्ति इजरायल की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चिंता का विषय है।

हालांकि प्रधानमंत्री कार्यालय ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि गोफमैन “असाधारण रूप से योग्य अधिकारी” हैं और युद्धकाल में उनकी भूमिका ने उनकी पेशेवर क्षमता और नेतृत्व कौशल को साबित किया है।

हालिया घटनाओं के बाद मोसाद पर बढ़ी जिम्मेदारी

मोसाद को 7 अक्टूबर 2023 के हमास हमले की खुफिया नाकामी के लिए जिम्मेदार नहीं माना गया था, क्योंकि फिलिस्तीनी क्षेत्र पारंपरिक रूप से इस एजेंसी के ऑपरेशनल दायरे का केंद्र नहीं रहे हैं।

हमले के बाद मोसाद ने Hezbollah के खिलाफ कई बड़े Successful Operations किए, जिनमें Beirut Pager Explosions का ऑपरेशन विशेष रूप से चर्चा में रहा। इसके अलावा जून 2025 में ईरान के साथ 12 दिनों तक चले युद्ध में भी मोसाद की रणनीतिक भूमिका को सराहा गया।

Leave a comment