HMD Global और Nokia की लाइसेंसिंग डील बढ़ने के बाद Nokia 800 Tough का नया वर्जन जल्द आने के संकेत हैं। छह साल बाद वापसी कर रहा यह रग्ड कीपैड फोन USB Type-C, नए KaiOS और मिलिट्री-ग्रेड मजबूती के साथ लॉन्च हो सकता है।
Nokia 800 Tough New Model: HMD Global और Nokia के बीच लाइसेंसिंग डील बढ़ने के बाद कंपनी भारत समेत कई बाजारों में एक बार फिर मजबूत फीचर फोन की वापसी की तैयारी में है। करीब छह साल बाद Nokia 800 Tough का नया वर्जन लॉन्च होने की चर्चा है। यह फोन 2019 में पहली बार आया था और अपनी बेहतरीन मजबूती के लिए जाना गया। लीक्स के मुताबिक, नए मॉडल में USB Type-C पोर्ट, नया KaiOS सॉफ्टवेयर और IP68 रेटिंग के साथ मिलिट्री-ग्रेड सुरक्षा दी जा सकती है।
नए मॉडल में क्या होगा खास
लीक्स के मुताबिक, अपकमिंग Nokia 800 Tough का डिजाइन काफी हद तक पुराने मॉडल जैसा रहेगा, लेकिन इसमें कुछ जरूरी अपग्रेड्स किए जाएंगे। सबसे बड़ा बदलाव चार्जिंग पोर्ट में देखने को मिलेगा, जहां पुराने microUSB की जगह अब USB Type-C पोर्ट दिया जा सकता है। इसके साथ ही फोन को पुराने KaiOS 2.5.2 की जगह नए KaiOS 3.1 सॉफ्टवेयर पर चलाया जाएगा, जिससे ऐप सपोर्ट और यूजर एक्सपीरियंस पहले से बेहतर होगा।
फोन को एक बार फिर IP68 रेटिंग और मिलिट्री-ग्रेड मजबूती मिल सकती है, यानी यह पानी, धूल और गिरने से खराब होने जैसे खतरों से सुरक्षित रहेगा। यही वजह है कि यह फोन खास तौर पर एडवेंचर, ट्रैवल और टफ यूज के लिए पसंद किया जाता है।

पुराने Nokia 800 Tough के फीचर्स
2019 में लॉन्च हुए पुराने Nokia 800 Tough में 2.4-इंच TFT डिस्प्ले, Qualcomm Snapdragon 205 प्रोसेसर, 512MB रैम और 2MP रियर कैमरा दिया गया था। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi, Bluetooth और GPS जैसे फीचर्स मौजूद थे। फोन में 2100mAh की बैटरी दी गई थी, जो लंबे समय तक चलने के लिए जानी जाती थी।
खास बात यह थी कि इस फीचर फोन में Facebook और WhatsApp पहले से इंस्टॉल मिलते थे, जिससे यूजर्स को सोशल मीडिया का भी एक्सेस मिलता था। माना जा रहा है कि नए मॉडल में भी डिजाइन और बेसिक फीचर्स इसी तरह के रखे जा सकते हैं।
फिलहाल, कंपनी ने फोन की लॉन्च डेट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन लीक्स के मुताबिक इसकी एंट्री जल्द हो सकती है। Nokia के फैंस के लिए यह एक बार फिर दमदार कीपैड फोन की वापसी साबित हो सकती है।













