Nvidia stock crash: चीन के DeepSeek के खौफ से Nvidia स्टॉक क्रेश, एक दिन में 51 लाख करोड़ का हुआ नुकसान, जानें पूरी जानकारी

Nvidia का स्टॉक चीन के DeepSeek की वजह से क्रैश हुआ, जिससे एक दिन में 51 लाख करोड़ का नुकसान हुआ। जानें इस घटनाक्रम की पूरी जानकारी और इसके प्रभाव के बारे में

सोमवार को एनवीडिया के शेयर में एक बड़ी गिरावट देखने को मिली, जो 16.86 फीसदी गिरकर 118.58 डॉलर पर बंद हुए। इसके साथ ही, एनवीडिया का मार्केट कैप एक ही दिन में लगभग 600 अरब डॉलर (51.92 लाख करोड़ रुपये) कम हो गया। इस गिरावट के पीछे मुख्य कारण चीन का स्टार्टअप "डीपसीक" हैं।

बिजनेस डेस्क: एनवीडिया के मार्केट कैप में एक ही दिन में 600 अरब डॉलर (लगभग 51.92 लाख करोड़ रुपये) की कमी आई है, जो अमेरिकी इतिहास में एक दिन में किसी कंपनी के मार्केट कैप में सबसे बड़ी गिरावट है। अगर आप इसे भारत के संदर्भ में देखें, तो यह रकम HDFC बैंक के कुल मार्केट कैप का लगभग चार गुना है। फिलहाल, HDFC बैंक का मार्केट कैप 12.82 लाख करोड़ रुपये के आस-पास हैं।

यह गिरावट एनवीडिया के लिए एक बड़ा झटका है, और इसके असर से पूरी अमेरिकी शेयर बाजार पर भी व्यापक प्रभाव पड़ा। नैस्डैक (Nasdaq Composite) में 3.07% की भारी गिरावट आई, जो निवेशकों के लिए चिंता का कारण बन गई हैं।

एनवीडिया के शेयरों में क्यों आई गिरावट?

Nvidia stock crash: चीन के DeepSeek के खौफ से Nvidia स्टॉक क्रेश, एक दिन में 51 लाख करोड़ का हुआ नुकसान, जानें पूरी जानकारी

एनवीडिया के शेयरों में गिरावट की मुख्य वजह चीन के स्टार्टअप DeepSeek का उभरता हुआ जेनरेटिव एआई मॉडल है, जिसने OpenAI के मुकाबले 20-50 गुना सस्ता एआई मॉडल पेश किया है। DeepSeek ने अपने AI मॉडल के लिए WeChat पर पोस्ट करके यह दावा किया है कि उनका मॉडल OpenAI की तुलना में कहीं ज्यादा सस्ता है, जिससे अमेरिकी कंपनियों की एआई क्षेत्र में दबदबे को चुनौती मिल रही हैं।

यह खासतौर पर एनवीडिया को प्रभावित करता है, क्योंकि एनवीडिया महंगे चिप्स बनाती है, जो एआई मॉडल्स के लिए जरूरी होते हैं। वहीं, DeepSeek का चैटबॉट कम लागत वाली चिप्स पर अच्छा प्रदर्शन कर रहा है, जिससे एनवीडिया के मुनाफे पर दबाव बन रहा हैं।

Nvidia stock crash: चीन के DeepSeek के खौफ से Nvidia स्टॉक क्रेश, एक दिन में 51 लाख करोड़ का हुआ नुकसान, जानें पूरी जानकारी

इसका असर सिर्फ एनवीडिया तक सीमित नहीं रहा। ब्रॉडकॉम, एक और अमेरिकी चिप निर्माता, के शेयरों में 17.4% की गिरावट आई। इसके अलावा, ASML, जो सेमीकंडक्टर निर्माण मशीनों का निर्माण करती है, के शेयर भी 6.7% गिर गए। इसी तरह, कॉन्स्टेलेशन एनर्जी, जो एआई के लिए महत्वपूर्ण ऊर्जा क्षमता बनाने की योजना बना रही है, के शेयरों में 20% से अधिक की गिरावट आई।

Leave a comment