ओडिशा बोर्ड ने कक्षा 12वीं परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट और डिजीलॉकर के जरिए अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। इस साल साइंस स्ट्रीम का पास प्रतिशत सबसे ज्यादा 88.80 दर्ज किया गया।
भुवनेश्वर: Odisha 12th Result 2026 आज दोपहर 12:30 बजे काउंसिल ऑफ हायर सेकंडरी एजुकेशन (CHSE) द्वारा जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल छात्र chseodisha.nic.in और results.odisha.gov.in के माध्यम से अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। बोर्ड ने साइंस, कॉमर्स, आर्ट्स और वोकेशनल सभी स्ट्रीम का रिजल्ट घोषित किया है। छात्र डिजीलॉकर के जरिए भी अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।
साइंस स्ट्रीम का रहा सबसे बेहतर रिजल्ट
ओडिशा बोर्ड ने कक्षा 12वीं परीक्षा का रिजल्ट स्ट्रीम वाइज जारी किया है। इस बार साइंस स्ट्रीम का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा, जहां कुल 88.80 प्रतिशत छात्र सफल घोषित किए गए। वहीं कॉमर्स स्ट्रीम का पास प्रतिशत 88.70 और आर्ट्स स्ट्रीम का 84.50 प्रतिशत दर्ज किया गया। वोकेशनल स्ट्रीम में 77.27 प्रतिशत छात्र परीक्षा में सफल रहे हैं।

इस साल बोर्ड परीक्षा में कुल 4 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे। इनमें सबसे अधिक संख्या आर्ट्स स्ट्रीम के विद्यार्थियों की रही।
18 फरवरी से 25 मार्च तक हुई थी परीक्षा
CHSE Odisha की ओर से कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से 25 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थीं। परीक्षा में कुल 4,00,736 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इनमें आर्ट्स स्ट्रीम से 2,56,042, साइंस से 1,14,238 और कॉमर्स स्ट्रीम से 24,533 छात्र शामिल हुए थे।
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अब अपनी मार्कशीट ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए रोल नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।
वेबसाइट और डिजीलॉकर से डाउनलोड करें मार्कशीट
छात्र आधिकारिक वेबसाइट DigiLocker और डिजीलॉकर प्लेटफॉर्म के जरिए अपनी डिजिटल मार्कशीट प्राप्त कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट लिंक ओपन करना होगा और लॉगिन डिटेल दर्ज करनी होगी।
बोर्ड के अनुसार परीक्षा में पास होने के लिए प्रत्येक छात्र को कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना जरूरी है। जो छात्र एक या दो विषयों में सफल नहीं हो पाएंगे, उनके लिए सप्लीमेंट्री परीक्षा आयोजित की जाएगी।









