Vodafone Idea Share Outlook: मजबूत Q4 नतीजों के बावजूद 22% गिरावट की आशंका, ब्रोकरेज फर्मों ने दी चेतावनी

Vodafone Idea के मजबूत Q4 नतीजों के बावजूद शेयर पर दबाव बना हुआ है। ब्रोकरेज फर्मों ने इसमें करीब 22% गिरावट की आशंका जताई है और निवेशकों को सतर्क रहने की सलाह

भारतीय टेलीकॉम सेक्टर की दिग्गज कंपनी Vodafone Idea ने हाल ही में मजबूत तिमाही नतीजे पेश किए हैं, जिसके बाद इसके शेयरों में तेज उछाल देखने को मिला। हालांकि, इस तेजी के बावजूद प्रमुख ब्रोकरेज फर्मों ने स्टॉक के भविष्य को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी है।

बिजनेस न्यूज़: टेलीकॉम कंपनी Vodafone Idea के तिमाही नतीजे इस बार उम्मीद से बेहतर रहे, जिसके बाद इसके शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली। पिछले एक महीने में कंपनी का स्टॉक करीब 42% तक चढ़ चुका है, जिससे निवेशकों में फिर से उत्साह लौट आया है। हालांकि, इस तेजी के बीच बाजार में राय बंटी हुई है। 

जहां कुछ निवेशक इस शेयर पर बुलिश बने हुए हैं, वहीं ब्रोकरेज फर्में Motilal Oswal Financial Services और Nuvama Wealth Management ने इस स्टॉक में आगे गिरावट की संभावना जताई है। उनका मानना है कि हालिया उछाल के बाद वैल्यूएशन और फंडामेंटल्स में संतुलन जरूरी होगा।

Q4 नतीजों के बाद शेयर में जोरदार तेजी

वोडाफोन आइडिया के मजबूत चौथी तिमाही (Q4) परिणामों के बाद निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी है। कंपनी के प्रदर्शन में सुधार के कुछ प्रमुख कारण रहे, AGR बकाया में लगभग 27% की कमी, जो अब करीब ₹64,046 करोड़ रह गया है. कर्ज पुनर्भुगतान की समयसीमा को FY36–FY41 तक बढ़ाया गया. छह साल बाद पहली बार तिमाही मुनाफा दर्ज किया गया इन सकारात्मक संकेतों के चलते स्टॉक में हाल के दिनों में तेज खरीदारी देखी गई।

ब्रोकरेज फर्मों की चेतावनी: 22% तक गिरावट संभव

हालांकि, प्रमुख ब्रोकरेज फर्म Motilal Oswal Financial Services ने इस तेजी को टिकाऊ नहीं माना है। फर्म ने चेतावनी दी है कि मौजूदा स्तरों से स्टॉक में करीब 22% तक गिरावट आ सकती है। ब्रोकरेज के अनुसार, कंपनी का कैपेक्स अभी भी बहुत ऊंचा बना हुआ है. भारी वित्तीय देनदारियों को संभालना चुनौतीपूर्ण है. फ्री कैश फ्लो (FCF) पर दबाव बना रहेगा। प्रतिस्पर्धा का दबाव भविष्य में और बढ़ सकता है. फर्म का मानना है कि कंपनी का दीर्घकालिक पुनरुद्धार अभी भी अनिश्चित है और कई फैक्टर मैनेजमेंट के नियंत्रण से बाहर हैं।

मोतीलाल ओसवाल ने वोडाफोन आइडिया का टारगेट प्राइस संशोधित करते हुए ₹10 प्रति शेयर रखा है। हालांकि यह स्तर पहले ही पार हो चुका है, लेकिन ब्रोकरेज का कहना है कि वर्तमान बाजार मूल्य की तुलना में गिरावट की संभावना बनी हुई है। इसी तरह दूसरी प्रमुख ब्रोकरेज फर्म Nuvama Wealth Management ने भी स्टॉक पर “Hold” रेटिंग बनाए रखी है और ₹13.50 का टारगेट दिया है।

Leave a comment