ओडिशा रेल हादसा: कामाख्या एक्सप्रेस के 11 डिब्बे पटरी से उतरे, एक की मौत

ओडिशा रेल हादसा: ओडिशा में कामाख्या एक्सप्रेस के 11 डिब्बे पटरी से उतरने से बड़ा हादसा। एक यात्री की मौत, कई घायल। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी। जानें ताज़ा अपडेट

कटक के निर्गुंडी में बेंगलुरु-कामाख्या एसएमवीटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस की 11 डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे एक बड़ा रेल हादसा हो गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत होने की खबर है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।

कटक: ओडिशा के कटक जिले के चौद्वार इलाके में गुरुवार को एक बड़ा रेल हादसा हुआ, जिसमें बेंगलुरु-कामाख्या सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12551) के 11 एसी डिब्बे पटरी से उतर गए। यह दुर्घटना मंगुली पैसेंजर हॉल्ट के पास करीब 11:54 बजे हुई। हादसे के तुरंत बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी टीमें

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही एनडीआरएफ, मेडिकल टीम और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं। यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने का काम तेजी से चल रहा है। दुर्घटना राहत ट्रेन और आपातकालीन चिकित्सा उपकरण भी घटनास्थल पर भेजे गए हैं। रेलवे के सीनियर अधिकारी और खुर्दा रोड के डीआरएम भी मौके पर पहुंच गए हैं।

ओडिशा रेल हादसा: कामाख्या एक्सप्रेस के 11 डिब्बे पटरी से उतरे, एक की मौत

सीपीआरओ ने दी जानकारी

ईस्ट कोस्ट रेलवे के सीपीआरओ अशोक कुमार मिश्रा ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि कामाख्या एक्सप्रेस के 11 एसी डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। अभी तक किसी भी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है। रेलवे अधिकारियों ने जल्द ही ट्रैक को बहाल करने और ट्रेनों का रूट डायवर्ट करने के निर्देश दिए हैं। नीलाचल एक्सप्रेस, धौली एक्सप्रेस और पुरुलिया एक्सप्रेस का रूट बदल दिया गया है ताकि रेल यातायात बाधित न हो।

रेलवे अधिकारी अभी दुर्घटना के कारण का पता लगाने में जुटे हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुर्घटना के समय ट्रेन सामान्य गति से चल रही थी। जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि हादसे का कारण तकनीकी खामी थी या किसी अन्य वजह से डिब्बे पटरी से उतरे।

असम सीएम ने जताई चिंता

ओडिशा रेल हादसा: कामाख्या एक्सप्रेस के 11 डिब्बे पटरी से उतरे, एक की मौत

कामाख्या एक्सप्रेस के डीरेल होने पर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने भी चिंता जताई। उन्होंने कहा, "हमें ओडिशा में कामाख्या एक्सप्रेस से जुड़ी घटना की जानकारी मिली है। असम सीएमओ ओडिशा सरकार और रेलवे के संपर्क में है। हम सभी प्रभावित लोगों से संपर्क कर रहे हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।"

रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि प्राथमिकता फंसे हुए यात्रियों को सुरक्षित निकालने की है। इसके साथ ही ट्रैक की मरम्मत का काम भी शुरू कर दिया गया है ताकि रेल यातायात जल्द से जल्द बहाल हो सके।

Leave a comment