Olympic Games Paris 2024: पेरिस ओलंपिक में कब-कब होंगे भारतीय खिलाडियों के मुकाबले, कौनसा खिलाडी दिखाएगा दम, जानिए Subkuz.com पर

इंडिया हिंदी न्यूज़, ओलिंपिक न्यूज़, अमेरिका हिंदी न्यूज़, देश की खबर, राजस्थान हिंदी न्यूज़, स्पोर्ट्स न्यूज़, पेरिस ओलिंपिक 2024, पंजाब हिंदी न्यूज़ , हिंदी न्यूज़

फ़्रांस की राजधानी पेरिस में 26 जुलाई से 11 अगस्त तक ओलंपिक खेलों का महाकुंभ शुरू होगा. जिसको लेकर सभी खिलाडी अपनी-अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे हैं. अब देखना हैं कि भारत के लिए कोनसा खिलाडी पदक लेकर आता हैं।

Olympic Games Paris 2024: पेरिस ओलंपिक में कब-कब होंगे भारतीय खिलाडियों के मुकाबले, कौनसा खिलाडी दिखाएगा दम, जानिए Subkuz.com पर

स्पोर्ट्स: फ़्रांस की राजधानी पेरिस में 26 जुलाई से ओलंपिक खेलों का महाकुंभ शुरू होगा। 11 अगस्त 2024 तक इन खेलों का आयोजन पेरिस के अलावा फ्रांस के 16 अन्य शहरों में भी किया जाएगा।  इन खेलों में कई देशो के 10,500 खिलाडी अपना भाग्य आजमाएंगे. इनमें 32 खेलों की कुल 329 स्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा। भारत के 120 एथलीट्स अलग-अलग खेलों में मेडल के लिए अपना दम दिखाएंगे। इसमें भारत को भाला फेंक, कुश्ती, बैडमिंटन, शूटिंग, हॉकी और बॉक्सिंग में पदक जीतने की काफी उम्मीद हैं। जानिए भारतीय एथलीट्स के मुक़ाबले कब-कब होंगे?

1. भाला फेंक (जैवलिन थ्रो)

Olympic Games Paris 2024: पेरिस ओलंपिक में कब-कब होंगे भारतीय खिलाडियों के मुकाबले, कौनसा खिलाडी दिखाएगा दम, जानिए Subkuz.com पर

टोक्यो ओलंपिक 2021 में भाला फेंक प्रतिस्पर्धा में नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मेडल जीत कर इतिहास रचा था. उन्होंने 87.58 मीटर की दूरी पर भाला फेंक ये कारनामा किया। इस बार भी भारत की निगाहें नीरज चोपड़ा पर टिकी हुई हैं इनके अलावा किशोर जेना और अन्नू रानी भी भाला फेंक प्रतियोगिता में भाग लेंगी। छह अगस्त को पुरुषों की और सात अगस्त को महिलाओं की भाला फेंक का क्वालीफ़ाइंग राउंड खेला जाएगा। पुरुषों की भाला फेंक प्रतियोगिता का फ़ाइनल आठ अगस्त और महिलाओं की भाला फेंक का फाइनल 10 अगस्त को होगा।

2. पैदल चाल

Olympic Games Paris 2024: पेरिस ओलंपिक में कब-कब होंगे भारतीय खिलाडियों के मुकाबले, कौनसा खिलाडी दिखाएगा दम, जानिए Subkuz.com पर

महिलाओं में प्रियंका कुमारी गोस्वामी और पुरुषों में अक्शदीप सिंह, विकास कुमार सिंह, परमजीत बिष्ट और राम बाबू 20 किलोमीटर पैदल चाल स्पर्धा में भारत का नेतृत्व करेंगे। यह मुकाबला एक अगस्त को होगा।

3. रिले रेस

Olympic Games Paris 2024: पेरिस ओलंपिक में कब-कब होंगे भारतीय खिलाडियों के मुकाबले, कौनसा खिलाडी दिखाएगा दम, जानिए Subkuz.com पर

बता दें कि 4X400 मीटर रिले रेस में महिलाओं और पुरुषों के क्वालीफ़ाइंग राउंड नौ अगस्त को खेले जाएंगे। पुरुष टीम में मुहम्मद अनस, मुहम्मद अजमल, राजीव अरोकिया और अमोज जैकब तथा महिला टीम में ज्योतिका श्री दांडी, रुपल सुभा वेंकटेशन और पूवम्मा एमआर अपना हुनर दिखाएंगे। 10 अगस्त को इसका फ़ाइनल मुकाबला होगा।

4. भारोत्तोलन (वेटलिफ्टिंग)

Olympic Games Paris 2024: पेरिस ओलंपिक में कब-कब होंगे भारतीय खिलाडियों के मुकाबले, कौनसा खिलाडी दिखाएगा दम, जानिए Subkuz.com पर

भारत की ओर से 49 किलोग्राम भार वर्ग के वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू भाग लेगी। भारत को इनसे मेडल की बड़ी उम्मीद हैं. टोक्यो ओलंपिक 2021 में उन्होंने कुल 201 किलोग्राम वज़न उठाकर रजत पदक पर कब्जा किया था. ये मुक़ाबला सात अगस्त को होगा।

5. बैडमिंटन 

Olympic Games Paris 2024: पेरिस ओलंपिक में कब-कब होंगे भारतीय खिलाडियों के मुकाबले, कौनसा खिलाडी दिखाएगा दम, जानिए Subkuz.com पर

बैडमिंटन में महिला एकल वर्ग में भारत की स्टार खिलाड़ी पीवी सिंधु मेडल की लिस्ट में सबसे आगे हैं, इसने भारत को बड़ी उम्मीद होंगी. सिंधु ने 2016 के रियो ओलंपिक में रजत पदक और 2021 टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक अपने नाम किया था। पुरुष सिंगल्स में एस एस प्रनॉय और लक्ष्य सेन भारत का नेतृत्व करेंगे।

6. कुश्ती

Olympic Games Paris 2024: पेरिस ओलंपिक में कब-कब होंगे भारतीय खिलाडियों के मुकाबले, कौनसा खिलाडी दिखाएगा दम, जानिए Subkuz.com पर

कुश्ती प्रतियोगिया में भारत की ओर से महिला वर्ग में अंतिम पंघाल (53 किलो में), विनेश फोगाट (50 किलो में), अंशु मलिक (57 किलो में), रितिका हुड्डा (76 किलो में) और निशा दहिया (68 किलो में) दमखम दिखाएगी। पुरुष वर्ग में अमन सहरावत (57 किलो में) फ्रीस्टाइल वर्ग में भाग लेंगे. ये मुक़ाबले 5 से 11 अगस्त के बीच होंगे।

7. हॉकी

Olympic Games Paris 2024: पेरिस ओलंपिक में कब-कब होंगे भारतीय खिलाडियों के मुकाबले, कौनसा खिलाडी दिखाएगा दम, जानिए Subkuz.com पर

भारतीय पुरुष हॉकी टीम अपना पहला मुकाबला 27 जुलाई को न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़, 29 जुलाई को अर्जेंटीना से, 30 जुलाई को आयरलैंड से, एक अगस्त को बेल्जियम और दो अगस्त को ऑस्ट्रेलिया के साथ खेलेगी। चार अगस्त को क्वार्टर फ़ाइनल, छह अगस्त को सेमीफ़ाइल और आठ अगस्त को फ़ाइनल मुकाबला होगा।

8. बॉक्सिंग (मुक्केबाज़ी)

Olympic Games Paris 2024: पेरिस ओलंपिक में कब-कब होंगे भारतीय खिलाडियों के मुकाबले, कौनसा खिलाडी दिखाएगा दम, जानिए Subkuz.com पर

बॉक्सिंग के महिला वर्ग में भारत की ओर से निकहत ज़रीन, प्रीति पवार, जैसमीन लंबोरिया और लोवलिना बोरगहेन तथा पुरुष वर्ग में निशांत देव और अमित पंघाल खेलेंगे। यह मुकाबले 27 जुलाई से शुरू होंगे।

9. गोल्फ़

Olympic Games Paris 2024: पेरिस ओलंपिक में कब-कब होंगे भारतीय खिलाडियों के मुकाबले, कौनसा खिलाडी दिखाएगा दम, जानिए Subkuz.com पर

गोल्फ में भारत की ओर से महिला वर्ग में अदिति अशोक और दीक्षा डागर तथा पुरुष वर्ग में शुभांकर शर्मा और गगनजीत भुल्लर उतरेंगे। पुरुष वर्ग के मुकाबले एक अगस्त और महिला वर्ग के मुकाबले सात अगस्त को होंगे।

10. तीरंदाज़ी

Olympic Games Paris 2024: पेरिस ओलंपिक में कब-कब होंगे भारतीय खिलाडियों के मुकाबले, कौनसा खिलाडी दिखाएगा दम, जानिए Subkuz.com पर

भारत के लिए एकल पुरुष वर्ग में धीरज बोम्मादेवरा, तरुणदीप राय, प्रवीण जाधव और महिला एकल वर्ग में भजन कौर, दीपिका कुमारी, अंकिता भकत अपना दमखम दिखाएगी। ये मुक़ाबले 25 जुलाई से शुरू होंगे।

11. शूटिंग

Olympic Games Paris 2024: पेरिस ओलंपिक में कब-कब होंगे भारतीय खिलाडियों के मुकाबले, कौनसा खिलाडी दिखाएगा दम, जानिए Subkuz.com पर

10 मीटर एयर राइफ़ल शूटिंग में पुरुष वर्ग के मुकाबले 27, 28 और 29 जुलाई को सुबह 9 बजे से खेले जाएंगे। ट्रैप शूटिंग में पुरुष वर्ग के मुकाबले 29, 30 और 31 जुलाई को होंगे। 10 मीटर एअर पिस्टल शूटिंग के मुकाबले 27, 28 और 29 जुलाई को होंगे। 50 मीटर राइफल शूटिंग का मुकाबला 31 जुलाई, एक अगस्त और दो अगस्त को सुबह 9 बजे होंगे। 25 मीटर रैपीड फायर पिस्टल शूटिंग के मुकाबले 4 और 5 अगस्त को सुबह 9 बजे से खेले जाएंगे। 25 मीटर पिस्टल के मैच 2 और 3 अगस्त को सुबह 9 बजे से शुरू होंगे। 

 

 

Leave a comment