ONGC Recruitment 2025: ओएनजीसी में सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर, आवेदन प्रक्रिया और वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी, जानें कैसे करें आवेदन

ONGC ने 2025 के लिए जियोलॉजिस्ट, जियोफिजिसिस्ट, एईई सहित कई पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया। 24 जनवरी तक आवेदन करें, परीक्षा 23 फरवरी को। ONGC ने 2025

ONGC Recruitment: ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ONGC) ने 2025 के लिए नई भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। इस भर्ती के तहत जियोलॉजिस्ट, जियोफिजिसिस्ट, और एईई (AEE) जैसे महत्वपूर्ण पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 10 जनवरी से ओएनजीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 24 जनवरी 2025 है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें, क्योंकि इसके बाद आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट 8 फरवरी तक लिया जा सकता हैं।

पदों की संख्या और प्रकार

ONGC Recruitment 2025: ओएनजीसी में सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर, आवेदन प्रक्रिया और वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी, जानें कैसे करें आवेदन

•    जियोलॉजिस्ट                    05
•    जियोफिजिसिस्ट (सतह)    03
•    जियोफिजिसिस्ट (वेल्स)    02
•    एईई (प्रोडक्शन मैकेनिकल)    11
•    एईई (उत्पादन पेट्रोलियम)    19
•    एईई (प्रोडक्शन केमिकल)    23
•    एईई (ड्रिलिंग मैकेनिकल)    23
•    एईई (ड्रिलिंग पेट्रोलियम)    06
•    एईई (मैकेनिकल)           06
•    एईई (इलेक्ट्रिकल)           10

योग्यता और आयु सीमा

ONGC Recruitment 2025: ओएनजीसी में सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर, आवेदन प्रक्रिया और वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी, जानें कैसे करें आवेदन

•    उम्मीदवारों के लिए योग्यताएं और आयु सीमा पदानुसार अलग-अलग निर्धारित की गई हैं।
•    जियोलॉजिस्ट और जियोफिजिसिस्ट पदों के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए, न्यूनतम 60% अंकों के साथ।
•    एईई पदों के लिए उम्मीदवारों को संबंधित विषय में इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की डिग्री 60% अंकों के साथ होनी चाहिए।
•    उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा एईई के लिए 26 वर्ष और जियोलॉजिस्ट, जियोफिजिसिस्ट के लिए 27 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।

वेतन और चयन प्रक्रिया

सफल उम्मीदवारों को ₹60,000 से ₹1,80,000 प्रति माह का वेतन दिया जाएगा। चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) और इंटरव्यू शामिल हैं। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की नकारात्मक अंकन (Negative Marking) का प्रावधान नहीं हैं।

आवेदन शुल्क और महत्वपूर्ण तिथियाँ

•    सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी उम्मीदवारों को ₹1000 आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
•    एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना होगा।
•    ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 24 जनवरी 2025
•    सीबीटी परीक्षा तिथि: 23 फरवरी 2025 (टेंटेटिव)

कैसे करें आवेदन?

ONGC Recruitment 2025: ओएनजीसी में सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर, आवेदन प्रक्रिया और वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी, जानें कैसे करें आवेदन

•    उम्मीदवारों को सबसे पहले आईबीपीएस वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
•    रजिस्ट्रेशन के बाद, लॉग इन करके आवश्यक जानकारी भरें, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें, और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
•    आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के बाद, फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लें।
ओएनजीसी के द्वारा जारी की गई यह भर्ती उन युवाओं के लिए एक शानदार अवसर है, जो तेल और गैस क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं। उम्मीदवारों से अपील है कि वे आवेदन करने से पहले सभी पात्रता मानदंडों को ध्यान से पढ़ें और समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें

Leave a comment