Oppo Find X9 Ultra और Find X9s मई में भारत में होंगे लॉन्च, Amazon और Flipkart पर माइक्रोसाइट्स लाइव

Oppo Find X9 Ultra और Find X9s की भारत लॉन्चिंग जल्द होगी। दोनों फोन Snapdragon और Dimensity चिपसेट, Hasselblad कैमरा के साथ आएंगे।

अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स Oppo Find X9 Ultra और Oppo Find X9s को मई में भारत में लॉन्च करेगा। दोनों डिवाइसेज की माइक्रोसाइट्स Flipkart, Amazon और Oppo India स्टोर पर लाइव हो चुकी हैं, जिससे इनके जल्द बिक्री के लिए उपलब्ध होने के संकेत मिले हैं।

Oppo Find X9 Series:भारत में अपने नए प्रीमियम स्मार्टफोन्स Oppo Find X9 Ultra और Oppo Find X9s के लॉन्च की तैयारी तेज कर दी है। कंपनी ने दोनों फोन की माइक्रोसाइट्स Flipkart, Amazon और Oppo India स्टोर पर लाइव कर दी हैं। Snapdragon 8 Elite Gen 5 और MediaTek Dimensity 9500s प्रोसेसर से लैस ये डिवाइसेज हाई-एंड स्मार्टफोन सेगमेंट को टारगेट करेंगे।

भारत में जल्द लॉन्च होंगे Oppo के नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन

Oppo India ने कन्फर्म किया है कि उसके नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Oppo Find X9 Ultra और Oppo Find X9s इसी महीने भारत में लॉन्च किए जाएंगे। कंपनी ने अभी लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन दोनों डिवाइसेज के लिए माइक्रोसाइट्स लाइव कर दी गई हैं, जिससे इनके जल्द आने के संकेत मिल गए हैं।

इन स्मार्टफोन्स को हाल ही में चीन और कुछ ग्लोबल मार्केट्स में पेश किया गया था। अब कंपनी इन्हें भारतीय बाजार में भी उतारने की तैयारी कर रही है। लॉन्च के बाद ये दोनों मॉडल देश में पहले से मौजूद Oppo Find X9 सीरीज का हिस्सा बनेंगे।

Flipkart, Amazon और Oppo Store पर होगी बिक्री

कंपनी ने Oppo Find X9 Ultra और Find X9s के लिए Flipkart, Amazon Indiaऔर Oppo India के ऑनलाइन स्टोर पर डेडिकेटेड माइक्रोसाइट्स लाइव कर दी हैं। इससे साफ हो गया है कि दोनों फोन इन प्लेटफॉर्म्स के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।

माइक्रोसाइट्स पर फिलहाल “Coming Soon” टैग दिखाई दे रहा है। साथ ही, वही प्रमोशनल इमेज इस्तेमाल की गई है जो ग्लोबल लॉन्च से पहले सामने आई थी। इनमें फोन के बड़े रियर कैमरा मॉड्यूल को दिखाया गया है।

फ्लैगशिप प्रोसेसर और Hasselblad कैमरा मिलेगा

Oppo Find X9 Ultra में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जबकि Oppo Find X9s में MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट मिलता है। दोनों फोन हाई-एंड परफॉर्मेंस को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए हैं।

कैमरा की बात करें तो दोनों डिवाइसेज में Hasselblad ट्यूनिंग वाला कैमरा सिस्टम दिया गया है। Ultra मॉडल में 200MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है, जबकि Find X9s में 50MP का मेन कैमरा दिया गया है।

ग्लोबल मार्केट में इतनी है कीमत

Oppo ने इन फोन्स को 21 अप्रैल को ग्लोबल मार्केट्स में पेश किया था। चीन में Oppo Find X9 Ultra के 12GB + 256GB वेरिएंट की शुरुआती कीमत CNY 7,499 रखी गई थी, जो भारतीय कीमत में करीब 1.03 लाख रुपये के बराबर है।वहीं, Find X9s के 12GB + 512GB मॉडल को MYR 3,599 (करीब 85,000 रुपये) में लॉन्च किया गया था। भारत में इनकी कीमत क्या होगी, इसकी जानकारी लॉन्च के समय सामने आएगी।

Leave a comment