Oppo Reno 16 Pro जल्द हो सकता है लॉन्च, 200MP कैमरा और 16GB RAM से होगा लैस

Oppo Reno 16 Pro जल्द भारत में लॉन्च हो सकता है। फोन में 200MP कैमरा, 16GB RAM, 7000mAh बैटरी और 120Hz AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है।

OPPO India का नया Oppo Reno 16 Pro जल्द भारत में लॉन्च हो सकता है। BIS सर्टिफिकेशन पर दिखे इस स्मार्टफोन में 200MP कैमरा, MediaTek Dimensity प्रोसेसर, 16GB RAM और 7000mAh बैटरी जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है।

Tech: OPPO India का आगामी स्मार्टफोन Oppo Reno 16 Pro भारतीय बाजार में जल्द दस्तक दे सकता है। BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट होने के बाद इसके लॉन्च को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फोन 200 मेगापिक्सल कैमरा, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट जैसे प्रीमियम फीचर्स के साथ आ सकता है, जिससे यह कैमरा और परफॉर्मेंस पसंद करने वाले यूजर्स के लिए खास विकल्प बन सकता है।

डिवाइस इंडोनेशिया के TKDN सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर भी दिखाई दिया है। इससे माना जा रहा है कि Oppo इस फोन को ग्लोबल मार्केट में बड़े स्तर पर लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। हालांकि अभी तक कंपनी की ओर से ऑफिशियल स्पेसिफिकेशन सामने नहीं आए हैं, लेकिन कई लीक्स और रिपोर्ट्स में इसके फीचर्स की जानकारी सामने आई है।

Oppo Reno 16 Pro के संभावित फीचर्स

  • फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है।
  • इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा दिए जाने की उम्मीद है।
  • कैमरा सेटअप में 50MP अल्ट्रा-वाइड और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस भी मिल सकता है।
  • डिवाइस में 6.78 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलने की संभावना है।
  • डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आ सकती है।
  • परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Dimensity 9500s प्रोसेसर दिया जा सकता है।

RAM, स्टोरेज और नया हार्डवेयर बटन

रिपोर्ट्स के अनुसार फोन में 16GB तक RAM और 1TB तक इंटरनल स्टोरेज मिल सकती है। इसके अलावा इसमें एक नया मल्टीफंक्शनल हार्डवेयर बटन भी देखने को मिल सकता है। कहा जा रहा है कि यह फीचर हाल ही में लॉन्च हुए OnePlus डिवाइसेज के Plus Key जैसा काम करेगा।

बैटरी और बिल्ड क्वालिटी

  • फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है।
  • 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है।
  • वायरलेस चार्जिंग फीचर भी मिल सकता है।
  • डिवाइस में मेटल फ्रेम देखने को मिल सकता है।
  • धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP69 रेटिंग मिलने की संभावना है।

कब लॉन्च होगी Reno 16 सीरीज?

रिपोर्ट्स के मुताबिक Oppo इस महीने के आखिर में चीन में Reno 16 सीरीज लॉन्च कर सकती है। वहां इस सीरीज की बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। भारत में कंपनी Reno 16 Pro के अलावा Reno 16, Reno 16C और Reno 16 Pro Mini जैसे मॉडल भी पेश कर सकती है।

Leave a comment