पाकिस्तान में Pizza Hut के नाम पर खेल, रक्षा मंत्री के उद्घाटन से खुली पोल, जानिए पूरा मामला

पाकिस्तान में Pizza Hut के नाम पर खेल, रक्षा मंत्री के उद्घाटन से खुली पोल, जानिए पूरा मामला

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने सियालकोट में नकली Pizza Hut का उद्घाटन किया। इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर मजाक उड़ा और देश की अंतरराष्ट्रीय छवि और सरकार की credibility पर सवाल उठे।

Pakistan: भारत का पड़ोसी देश पाकिस्तान एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजाक का कारण बन गया है। इस बार वजह न तो कोई कूटनीतिक बयान है और न ही कोई सैन्य घटना, बल्कि एक ऐसा मामला है जिसने सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की छवि को और नुकसान पहुंचाया है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने सियालकोट में Pizza Hut नाम से चल रहे एक रेस्टोरेंट का उद्घाटन किया, लेकिन बाद में सामने आया कि यह आधिकारिक Pizza Hut फ्रेंचाइजी ही नहीं थी। इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर पाकिस्तान और उसके नेताओं का जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है।

रक्षा मंत्री का उद्घाटन बना विवाद की जड़

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ सियालकोट पहुंचे थे, जहां उन्होंने पूरे तामझाम के साथ एक Pizza Hut फ्रेंचाइजी का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने रिबन काटा और कार्यक्रम की तस्वीरें भी सामने आईं। स्थानीय स्तर पर इसे एक बड़े ब्रांड के आगमन के तौर पर पेश किया गया। लेकिन यह खुशी ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी, क्योंकि जल्द ही इस उद्घाटन को लेकर बड़ा खुलासा हो गया।

Pizza Hut का आधिकारिक स्पष्टीकरण

इस पूरे मामले ने तब तूल पकड़ लिया, जब Pizza Hut पाकिस्तान की तरफ से एक आधिकारिक बयान जारी किया गया। कंपनी ने साफ शब्दों में कहा कि सियालकोट कैंटोनमेंट में जिस रेस्टोरेंट का उद्घाटन किया गया है, उसे Pizza Hut नाम या ब्रांडिंग के तहत काम करने की कोई अनुमति नहीं दी गई थी।

कंपनी ने अपने बयान में कहा कि यह एक अनाधिकृत outlet है, जो गलत तरीके से Pizza Hut के नाम और branding का इस्तेमाल कर रहा है। इस बयान के सामने आते ही मामला पूरी तरह पलट गया।

सोशल मीडिया पर उड़ने लगा मजाक

जैसे ही यह खबर सामने आई कि रक्षा मंत्री ने एक नकली Pizza Hut फ्रेंचाइजी का उद्घाटन किया है, सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर लोग पाकिस्तान की जमकर खिल्ली उड़ाने लगे। कई यूजर्स ने तंज कसते हुए कहा कि जब देश की अर्थव्यस्था (economy) का हाल ऐसा है, तो नकली ब्रांड का उद्घाटन ही बचता है। कुछ लोगों ने इसे पाकिस्तान की प्रशासनिक लापरवाही का उदाहरण बताया।

ख्वाजा आसिफ की बढ़ी मुश्किलें

इस घटना के बाद ख्वाजा आसिफ को भी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि देश का रक्षा मंत्री बिना किसी जांच के किसी भी commercial outlet का उद्घाटन कैसे कर सकता है। कई यूजर्स ने यह भी पूछा कि क्या उन्हें यह भी नहीं पता था कि जिस Pizza Hut का वह उद्घाटन कर रहे हैं, वह असली है या नकली। इस मामले ने उनकी credibility पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

ब्रांड misuse का गंभीर मामला

Pizza Hut जैसे global brand का नाम और branding बिना अनुमति इस्तेमाल करना एक गंभीर मामला माना जाता है। इससे न केवल उपभोक्ताओं को भ्रमित किया जाता है, बल्कि ब्रांड की साख को भी नुकसान पहुंचता है। Pizza Hut पाकिस्तान ने अपने बयान में ग्राहकों से सतर्क रहने की अपील की है और कहा है कि वे केवल आधिकारिक outlets पर ही भरोसा करें। इस घटना के बाद यह सवाल भी उठ रहा है कि पाकिस्तान में ऐसे कितने और fake outlets काम कर रहे होंगे।

Leave a comment