PAN Number: पेन कार्ड के नंबर में आपका नाम भी होता है शामिल, जानिए 10 अक्षर का क्या है अर्थ और पेन कार्ड क्यों है आवश्यक दस्तावेज?

पेन कार्ड के नंबर में आपका नाम भी होता है शामिल, जानिए 10 अक्षर का क्या है अर्थ और पेन कार्ड क्यों है आवश्यक दस्तावेज? इंडिया हिंदी न्यूज़, हिंदी न्यूज़, न्यूज़

पैन नंबर हमेशा 10 अक्षरों और अंकों (अल्फा-न्यूमेरिक नंबर) का संयोजन होता है। इसमें पहले पांच अक्षर अंग्रेजी वर्णमाला के होते हैं। इसके बाद चार अंक होते हैं और अंत में एक और अंग्रेजी वर्ण होता हैं।

PAN Number: पेन कार्ड के नंबर में आपका नाम भी होता है शामिल, जानिए 10 अक्षर का क्या है अर्थ और पेन कार्ड क्यों है आवश्यक दस्तावेज?

बिजनेस डेस्क: भारत में आधार कार्ड के अलावा सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज़ के रूप में परमानेंट अकाउंट नंबर या PAN Card का उपयोग किया जाता है। यह संख्या 10 अंकों का एक अद्वितीय अल्फा-न्यूमेरिक संयोजन होती है, जो हमेशा एक ही प्रारूप में जारी की जाती है। इसका मतलब यह है कि किसी भी दो व्यक्तियों का PAN नंबर एक समान नहीं हो सकता। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट किसी भी व्यक्ति द्वारा किए गए टैक्स से संबंधित लेन-देन और सूचनाओं को PAN नंबर के माध्यम से रिकॉर्ड करता है। इससे टैक्स डिपार्टमेंट को किसी भी व्यक्ति की टैक्स संबंधी गतिविधियों को लिंक और ट्रैक करना आसान हो जाता हैं।

व्यक्ति की टैक्स-संबंधी गतिविधियों का मूल डेटाबेस है PAN Number

PAN Number: पेन कार्ड के नंबर में आपका नाम भी होता है शामिल, जानिए 10 अक्षर का क्या है अर्थ और पेन कार्ड क्यों है आवश्यक दस्तावेज?

PAN नंबर हर व्यक्ति के सभी व्यक्तिगत लेनदेन को रिकॉर्ड करने के लिए एक डेटाबेस के रूप में कार्य करता है, जिसमें स्रोत पर टैक्स संग्रह (TCS), स्रोत पर टैक्स कटौती (TDS), आयकर का भुगतान, आयकर रिटर्न आदि शामिल हैं। सरल शब्दों में, PAN नंबर ही टैक्स विभाग को किसी भी व्यक्ति की टैक्स से संबंधित सभी गतिविधियों का विवरण एक स्थान पर संकलित करने में मदद करता है। आयकर विभाग प्रत्येक करदाता, यानी टैक्सपेयर को आवेदन करने पर PAN कार्ड जारी करता है। PAN कार्ड में व्यक्ति को जारी किए गए विशेष PAN नंबर के साथ-साथ उसका नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, हस्ताक्षर और तस्वीर भी दर्ज होती हैं।

पैन नंबर में 10-अक्षर का होता है कॉम्बिनेशन

PAN Number: पेन कार्ड के नंबर में आपका नाम भी होता है शामिल, जानिए 10 अक्षर का क्या है अर्थ और पेन कार्ड क्यों है आवश्यक दस्तावेज?

पैन नंबर हमेशा 10 अंकों और अक्षरों (Alpha-Numeric Number) का एक संयोजन होता है। इसमें पहले पांच अक्षर अंग्रेज़ी वर्णमाला के होते हैं। इसके बाद चार अंक होते हैं और अंत में एक और अंग्रेज़ी का अक्षर होता है। इस प्रकार कोई भी PAN Number - ABCPX1234Z के रूप में दिखाई देता हैं।

PAN Number के सभी अंक का अर्थ

PAN Number: पेन कार्ड के नंबर में आपका नाम भी होता है शामिल, जानिए 10 अक्षर का क्या है अर्थ और पेन कार्ड क्यों है आवश्यक दस्तावेज?

बता दें PAN नंबर के पहले तीन अक्षर अंग्रेज़ी वर्णमाला के क्रम में होते हैं, जैसे कि उपरोक्त उदाहरण में 'ABC' लिया गया है। ये तीन अक्षर 'AAA' से लेकर 'ZZZ' के बीच किसी भी संयोजन में हो सकते हैं। PAN नंबर का चौथा अक्षर टैक्सपेयर की स्थिति को दर्शाता है। उपरोक्त उदाहरण में चौथा अक्षर 'P' है, जो व्यक्तिगत करदाता (Individual Taxpayer) का संकेत है। इसके अलावा, यदि PAN नंबर में चौथा अक्षर 'C' है, तो यह कंपनी को दर्शाता है। इसी तरह, चौथा अक्षर 'H' होने पर यह बताता है कि टैक्सपेयर हिन्दू अविभाजित परिवार (HUF) के रूप में आयकर रिटर्न फाइल करता है। यदि चौथा अक्षर 'F' है, तो यह टैक्सपेयर के फर्म होने का संकेत देता हैं।

PAN Number का पांचवां अक्षर होता है करदाता का नाम

PAN Number: पेन कार्ड के नंबर में आपका नाम भी होता है शामिल, जानिए 10 अक्षर का क्या है अर्थ और पेन कार्ड क्यों है आवश्यक दस्तावेज?

PAN नंबर का पांचवां अक्षर भी अंग्रेज़ी वर्णमाला का ही एक अक्षर होता है, लेकिन यह टैक्सपेयर के सरनेम यानी जातिनाम या अंतिम नाम (Last Name) का पहला अक्षर होता है। इसके बाद PAN नंबर में चार अंकों की एक श्रृंखला होती है, जो रैंडम तरीके से '0001' से '9999' के बीच की कोई भी संख्या हो सकती है। PAN नंबर का अंतिम अक्षर फिर अंग्रेज़ी वर्णमाला का एक अक्षर होता है, जो रैंडम तरीके से 'A' से 'Z' के बीच में से चुना जाता हैं।

 

 

Leave a comment