Paris Olympics 2024: विनेश फोगाट ने रच दिया इतिहास, ओलंपिक में कुश्ती के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला, जानिए...

विनेश फोगाट ने रच दिया इतिहास, ओलंपिक में कुश्ती के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला, जानिए... , पेरिस ओलम्पिक 2024, इंडिया हिंदी न्यूज़, स्पोर्ट्स न्यूज़

पेरिस ओलंपिक 2024 के 11वें दिन भारतीय खिलाडियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। महिला फ्री स्टाइल 50 किलो ग्राम सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने क्यूबा की युस्नेलिस गुजमैन लोपेज को मात देकर फाइनल में एंट्री की। विनेश शुरुआत से हावी होते हुए 5-0 से मैच अपने नाम किया।

Paris Olympics 2024: विनेश फोगाट ने रच दिया इतिहास, ओलंपिक में कुश्ती के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला, जानिए...

स्पोर्ट्स न्यूज़: पेरिस ओलंपिक 2024 11वें दिन भारतीय खिलाडियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। महिला फ्री स्टाइल 50 किलो ग्राम सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय पहलवान विनेश फोगाट का सामना क्यूबा की युस्नेलिस गुजमैन लोपेज के साथ हुआ। विनेश शुरुआत से ही दमदार प्रदर्शन करते हुए विपक्ष पर हावी नजर आईं। अंत में उन्‍होंने 5-0 से मुकाबला जीतकर फाइनल में जगह बना ली। विनेश फोगाट ओलंपिक में कुश्ती के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन चुकी हैं।

क्वार्टर फाइनल में ओसाना को दी मात 

Paris Olympics 2024: विनेश फोगाट ने रच दिया इतिहास, ओलंपिक में कुश्ती के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला, जानिए...

* विनेश फोगाट पहली बार 50 किग्रा मुकाबला खेलने के लिए मैदान में उतरी थीं।

* बता दें इससे पहले भारतीय पहलवान  विनेश 53 किग्रा मुकाबला खेलती थी।

* क्वार्टर फाइनल मुकाबले में यूक्रेन की ओसाना लिवाच को हराकर उन्होंने सेमीफाइनल में एंट्री की।

* इससे पहले विनेश फोगाट ने महिला 50 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती मुकाबले में जापान की यूई सुसाकी को 3-2 से मात देकर क्वार्टरफाइनल में स्थान हासिल किया था।

भारत का चौथा पदक पक्का

Paris Olympics 2024: विनेश फोगाट ने रच दिया इतिहास, ओलंपिक में कुश्ती के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला, जानिए...

पहलवान विनेश फोगाट 7 अगस्त को फाइनल मुकाबला खेलने के लिए मैदान पर उतरेगी। उनकी नजर देश और अपने लिए गोल्‍ड मेडल जीतने पर होगी। बता दें फाइनल मुकबले में विनशे की टक्‍कर यूएसए की सारा एन हिल्डेब्रांट के साथ होगी। विनेश फोगाट साक्षी मलिक के बाद ग्रीष्मकालीन खेलों में पदक जीतने वाली दूसरी भारतीय महिला पहलवान बन जाएंगी। बता दें कि विनेश ने पहले राउंड में 1 और दूसरे राउंड में 4 अंक हासिल किए थे।

2008 ओलंपिक से भारत ने कुश्ती में जीता पदक

Paris Olympics 2024: विनेश फोगाट ने रच दिया इतिहास, ओलंपिक में कुश्ती के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला, जानिए...

भारत ने ओलंपिक 2008 से कुश्ती प्रतियोगिता में हर बार एक मेडल अपने नाम ज़रूर किया है, लेकिन इन मेडल में एक भी गोल्ड मेडल नहीं है. लेकिन इस बार भारत को पहलवान विनेश फोगाट से गोल्ड की पूरी उम्मीद है. अगर विनेश फोगाट गोल्ड अपने नाम कर लेती हैं, तो वह ओलंपिक कुश्ती में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय पहलवान बन जाएंगी. अब सबकी निगाहें विनेश फोगाट पर टिकी हुई हैं।

Paris Olympics 2024: विनेश फोगाट ने रच दिया इतिहास, ओलंपिक में कुश्ती के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला, जानिए...

Leave a comment