Paris Paralympics 2024 Day 5: भारत के आज दो पदक पक्के, बैडमिंटन में होगा शानदार मुकाबला, देखें टीम इंडिया का शेड्यूल

भारत के आज दो पदक पक्के, बैडमिंटन में होगा शानदार मुकाबला, देखें टीम इंडिया का शेड्यूल, स्पोर्ट्स हिंदी न्यूज़, इंडिया हिंदी न्यूज़, पेरिस 2024, स्पोर्ट्स न्यूज़

पेरिस पैरालंपिक-2024 में भारत ने अब तक कुल सात पदक जीते हैं। आज का दिन भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि कई खिलाड़ी मेडल मैच में प्रतिस्पर्धा करेंगे। खेलों के पांचवें दिन देश को दो पदक मिलने की संभावना है, जो बैडमिंटन में आएंगे। इसके अलावा भालाफेंक में सुमित अंतिल से देश को काफी उम्मीदें हैं।

Paris Paralympics 2024 Day 5: भारत के आज दो पदक पक्के, बैडमिंटन में होगा शानदार मुकाबला, देखें टीम इंडिया का शेड्यूल

स्पोर्ट्स न्यूज़: भारत के लिए पेरिस पैरालंपिक्स का आज यानी सोमवार (2 सितंबर) का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। कई भारतीय खिलाड़ी आज मेडल मैचों में मुकाबला करेंगे, जिसमें से कई के लिए मेडल लगभग निश्चित नजर आ रहे हैं। टोक्यो में गोल्ड मेडल जीतने वाले भालाफेंक खिलाड़ी सुमित अंतिल भी आज अपनी चुनौती पेश करेंगे। बैडमिंटन में भारत के लिए दो मेडल पक्के हैं।

गोल्ड मेडल मैच में नितेश कुमार और सुहस यतिराज आज कोर्ट पर उतरेंगे। यदि ये दोनों हारते भी हैं, तो भी वे सिल्वर मेडल के साथ लौटेंगे। इसी तरह, बैडमिंटन में मिक्स्ड टीम मैच में सिवाराजन और नित्या की जोड़ी ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में प्रतिस्पर्धा करेगी। यदि ये जोड़ी जीत जाती है, तो भारत की झोली में एक और मेडल जुड़ जाएगा।

भारतीय टीम के आज के मुकाबले

Paris Paralympics 2024 Day 5: भारत के आज दो पदक पक्के, बैडमिंटन में होगा शानदार मुकाबला, देखें टीम इंडिया का शेड्यूल

1. निशानेबाजी

* निहाल सिंह और आमिर अहमद भट, मिश्रित 25 मीटर पिस्टल SH1 (क्वालिफिकेशन प्रिसिजन) मुकाबला - समय दोपहर 12.30 बजे

* निहाल सिंह और आमिर अहमद भट, मिश्रित 25 मीटर पिस्टल SH1 (क्वालिफिकेशन रैपिड) मुकाबला - समय 4.30 बजे

* मिश्रित 25 मीटर SH1 पिस्टल (फाइनल) मुकाबला - समय रात 8.15 बजे (अगर क्वालिफ़ाई हो तो)

2. एथलेटिक्स

* संदीप संजय सरगर, सुमित अंतिल और संदीप, पुरुषों की भाला फेंक F64 (फाइनल) मुकाबला - समय सुबह 10.30 बजे

* योगेश कथुनिया, पुरुषों की डिस्कस थ्रो F56 (फाइनल) मुकाबला - समय दोपहर 1.35 बजे

* कंचन लखानी, महिलाओं की डिस्कस थ्रो F53 (फाइनल) मुकाबला - समय सुबह 10.34 बजे

* दीप्ति जीवनजी, महिलाओं की 400 मीटर T20 (राउंड 1) मुकाबला - समय दोपहर 11.34 बजे

3. तीरंदाजी

* मिश्रित टीम कंपाउंड ओपन (क्वार्टर फाइनल) मुकाबला - समय सुबह 8.40 बजे

4. बैडमिंटन

* शिवराजन सोलाईमलाई/निथ्या सुमाथी सिवन बनाम सुभान/मार्लिना (इंडोनेशिया), मिश्रित युगल SH6 (कांस्य पदक मैच) मुकाबला - समय दोपहर 1.40 बजे

* नितेश कुमार बनाम बेथेल डैनियल (ग्रेट ब्रिटेन), पुरुष एकल SL3 (स्वर्ण पदक) मुकाबला - समय दोपहर 3.30 बजे

* सुहास लालिनाकेरे यतिराज बनाम लुकास माजुर (फ्रांस), पुरुष एकल SL4 (स्वर्ण पदक) - समय रात 9.40 बजे

* सुकांत कदम बनाम फ्रेडी सेतियावान (इंडोनेशिया), पुरुष एकल SL4 (कांस्य पदक) मकाबला - समय रात 9.45 बजे

 

Leave a comment