Bihar Weather Update: बिहार के कुछ जिलों में गरज के साथ होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने वज्रपात को लेकर भी जारी किया येलो अलर्ट, जानें मौसम का हाल

बिहार के कुछ जिलों में गरज के साथ होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने वज्रपात को लेकर भी जारी किया येलो अलर्ट, जानें मौसम का हाल, मौसम अपडेट, इंडिया हिंदी न्यूज़

राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादलों की गतिविधि जारी है, साथ ही कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना है। मौसम विभाग ने राज्य के उत्तर भाग में एक या दो स्थानों पर मेघ गर्जन और वज्रपात के लिए येलो अलर्ट जारी किया हैं।

Bihar Weather Update: बिहार के कुछ जिलों में गरज के साथ होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने वज्रपात को लेकर भी जारी किया येलो अलर्ट, जानें मौसम का हाल

पटना: प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में सितंबर में सामान्य से कम वर्षा होने की संभावना जताई गई है। हालांकि, दक्षिण-पश्चिम क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ सामान्य वर्षा की उम्मीद है। प्रदेश में सामान्य वर्षा का औसत आंकड़ा 216.5 मिमी है। बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी का प्रवाह लगातार बना रहेगा। राजधानी समेत प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कुछ बदलाव होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) से मिली जानकारी के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वी और पश्चिम चंपारण तथा सीतामढ़ी में गरज के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती हैं।

पटना में हो सकता है वज्रपात

Bihar Weather Update: बिहार के कुछ जिलों में गरज के साथ होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने वज्रपात को लेकर भी जारी किया येलो अलर्ट, जानें मौसम का हाल

मौसम विभाग ने उत्तरी क्षेत्रों के एक-दो स्थानों पर मेघ गर्जन और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। राजधानी पटना और उसके आसपास के इलाकों में बादलों की आवाजाही के चलते मौसम सामान्य बना हुआ है। रविवार को पटना और उसके आसपास के क्षेत्रों में बादलों की हलचल बनी रही और कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी भी हुई, जिससे मौसम सामान्य बना रहा।

पटना में अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मानसून सीजन के दौरान (1 जून से 31 अगस्त तक) राज्य में सामान्य से 25 प्रतिशत कम वर्षा हुई है। इस अवधि में प्रदेश में कुल 583.3 मिमी वर्षा हुई, जबकि सामान्य वर्षा का मानक 782.6 मिमी हैं।

बिहार के प्रमुख शहरों का तापमान

Bihar Weather Update: बिहार के कुछ जिलों में गरज के साथ होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने वज्रपात को लेकर भी जारी किया येलो अलर्ट, जानें मौसम का हाल

शहर           अधिकतम       न्यूनतम

पटना            33.1               29.2

गया              33.5               28.1

भागलपुर       33.1               28.5

मुजफ्फरपुर   33.2               28.7

 

Leave a comment