Peris Olympics 2024 Day 7: भारत को मनु भाकर से तीसरे मेडल की उम्मीद, लक्ष्य सेन भी लगा सकती है पदक पर निशाना, देखिए भारत का आज का शेड्यूल

क्रिकेट हिंदी न्यूज़, इंडिया हिंदी न्यूज़, टी२० वर्ल्ड कप, हिंदी न्यूज़, स्पोर्ट हिंदी न्यूज़, स्पोर्ट्स न्यूज़, क्रिकेट न्यूज़, राजस्थान हिंदी न्यूज़, मैच की न्यूज़

भारत को मनु भाकर से तीसरे मेडल की उम्मीद, लक्ष्य सेन भी लगा सकती है पदक पर निशाना, देखिये भारत का आज का शेड्यूल 

पेरिस ओलंपिक 2024 के सातवें दिन भारत के पास दो और मेडल जीतने का सुनहरा अवसर है। मनु भाकर की नजर तीसरे मेडल पर टिकी होगी। इसके अलावा लक्ष्य सेन से भी देश को मेडल की पूरी उम्मीद है। तीरंदाजी और जूडो में भी भारतीय एथलीट्स पदक हासिल कर सकते हैं।

स्पोर्ट्स न्यूज़: भारत के लिए पेरिस ओलंपिक-2024 का सातवां दिन बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण होने वाला है। भारत ने अब तक कुल 3 मेडल हासिल किए है। ये तीनो मैडल निशानेबाजी में स्वप्निल कुसाले, स्टार मनु भाकर, सरबजोत सिंह ने दिलाए और तीनों ब्रॉन्ज मेडल हैं। शुक्रवार (2 अगस्त) को भारत के खिलाडी दो मेडल जीतने की उम्मीद से मैदान में उतरेंगे। मनु भाकर शूटिंग के 25 मीटर पिस्टल इवेंट में दोपहर 12:30 बजे से हिस्सा लेंगी। इस इवेंट में उनके साथ ईशा सिंह भी शामिल होगी। भारतीय शटलर लक्ष्य सेन पेरिस ओलंपिक 2024 में शानदार परफॉर्म को जारी रखते हुए शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल मैच में ताइवान के शटलर चाउ टिएन चेन से मुकाबला करेंगे।

भारत का आज का शेड्यूल

1. शूटिंग

* मनु भाकर, ईशा सिंह महिला 25 मीटर पिस्टर क्वालिफिकेशन मुकाबला - समय सफर 12:30 बजे से

* विमंस 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन फाइनल मुकाबला - समय दोपहर 1:00 बजे से

* अनंतजीत सिंह नरूका, मेंस स्कीट क्वालिफिकेशन मुकाबला पहला दिन - समय दोपहर 1:00 बजे से

2. गोल्फ

* शुंभकर शर्मा, गगनजीत भुल्लर मेंस इंडिविजुअल स्ट्रोकप्ले R2 मुकाबला - समय

3. तीरंदाजी

* अंकिता भक्त/धीरज बोम्मदेवरा बनाम डायनांदा चोइरुनिसा-आरिफ पंगेस्टु मिक् टीम एलिमिनेशन राउंड मुकाबला - समय दोपहर 1:20  बजे से

* मिक् टीम क्वार्टर फाइनल मुकाबला  - समय शाम 5:45 बजे से

* मिक् टीम सेमीफाइनल मुकाबला - समय शाम 7:01 बजे से

* मिक् टीम कांस्य मेडल मैच - समय शाम 7:54 बजे से

* मिक् टीम गोल्ड मेडल मैच - समय रात 8:13 बजे से

4. हॉकी

* भारत बनाम  ऑस्ट्रेलिया ग्रुप चरण मुकाबला - समय शाम 4:45 बजे से

 

 

 

न्यूज़ अपडेट की जा रही हैं....

Leave a comment