Petrol-Diesel Price Hike: 5 दिनों में दूसरी बार बढ़े ईंधन के दाम, जानें नए रेट

Petrol Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी देखने को मिली है। पिछले 5 दिनों में यह दूसरी बढ़ोतरी है, जिससे आम जनता पर असर पड़ सकता है।

देश की आम जनता के लिए सुबह-सुबह एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है। तेल विपणन कंपनियों (Oil Marketing Companies) ने आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 0.90 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है।

बिजनेस न्यूज़:  देश में आम जनता को एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है। यह लगातार कुछ दिनों में दूसरी बढ़ोतरी है, जिससे ईंधन बाजार में हलचल बढ़ गई है और ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट पर भी असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। तेल विपणन कंपनियों (Indian Oil Corporation, Bharat Petroleum Corporation Limited और Hindustan Petroleum Corporation Limited) ने आज पेट्रोल और डीजल के दामों में करीब 0.90 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की है।

5 दिनों में दूसरी बढ़ोतरी, कुल ₹3.90 तक महंगा हुआ ईंधन

रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 5 दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में यह दूसरी बढ़ोतरी है। इससे पहले 15 मई को भी पेट्रोल और डीजल के दामों में 3-3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। ताजा बढ़ोतरी को मिलाकर कुल वृद्धि लगभग पेट्रोल और डीजल में करीब ₹3.90 प्रति लीटर इस बढ़ोतरी के बाद आम उपभोक्ताओं के मासिक बजट पर अतिरिक्त दबाव बढ़ने की संभावना है।

विशेषज्ञों के मुताबिक, घरेलू कीमतों में बढ़ोतरी की मुख्य वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में तेजी है। 100 डॉलर प्रति बैरल के आसपास ट्रेड कर रहा है. मिडिल-ईस्ट में भू-राजनीतिक तनाव के कारण सप्लाई प्रभावित हुई है, जिससे वैश्विक स्तर पर कीमतें बढ़ी हैं। इसका सीधा असर भारत जैसे आयात-निर्भर देशों पर पड़ रहा है।

तेल कंपनियों को लंबे समय तक कच्चे तेल की बढ़ी कीमतों के बावजूद उपभोक्ताओं पर तुरंत असर नहीं डालना पड़ा था, जिससे उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ रहा था।

देश के प्रमुख शहरों में नए रेट

ताजा बढ़ोतरी के बाद प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम इस प्रकार हैं:

  • दिल्ली
    • पेट्रोल: ₹98.64 प्रति लीटर
    • डीजल: ₹91.58 प्रति लीटर
  • मुंबई
    • पेट्रोल: ₹107.59 प्रति लीटर
    • डीजल: ₹94.08 प्रति लीटर
  • कोलकाता
    • पेट्रोल: ₹109.70 प्रति लीटर
    • डीजल: ₹96.07 प्रति लीटर
  • चेन्नई
    • पेट्रोल: ₹104.49 प्रति लीटर
    • डीजल: ₹96.11 प्रति लीटर

विशेषज्ञों के अनुसार, पेट्रोल-डीजल की कीमतें कई वैश्विक और घरेलू कारकों पर निर्भर करती हैं. Indian Oil Corporation और अन्य तेल विपणन कंपनियों द्वारा की गई इस बढ़ोतरी ने एक बार फिर महंगाई की चिंता बढ़ा दी है।

Leave a comment