फगवाड़ा पुलिस ने कुक पर की FIR, नशीले पदार्थ मिलाने का लगाया आरोप

फगवाड़ा पुलिस ने कुक पर की FIR, नशीले पदार्थ मिलाने का लगाया आरोप

पंजाब के फगवाड़ा थाना सिटी के स्थानीय पटेल नगर में पिछले दिन एक कुक ने परिवार के सभी सदस्यों को उनके खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश कर दिया और उनके कीमती सामान, जेवर व नगदी चोरी कर फरार हो गया था। जब व्यापारी को होश आया तो उनसे शिकायत पुलिस में की और पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर दी हैं। SI ने बताया कि रविंद्र कौर जो की अजीत सिंह की पत्नी है उन्होंने अपने घर में खाना बनाने के लिए कुक रखा और रोज रात की तरह जब वह घर लौटी तो घर पर उसकी सास, पति, केयरटेकर काजल तथा नौकर राजू मौजूद थे।

महिला को अगले दिन आया होश 

महिला को जब अगले दिन होश आया तो उसने देखा की उसके घर से कीमती जेवरात, नगद पैसे और घर का कीमती सामान गायब था और नौकर भी घर में नहीं था। पुलिस ने जल्द से जल्द कार्यवाही करने का आश्वासन दिया हैं |

Leave a comment