फैसल शिनोजादा का भारत के खिलाफ शानदार शतक: जानिए कौन हैं अफगानिस्तान के उभरता अंडर-19 स्टार बल्लेबाज?

अफगानिस्तान के अंडर-19 बल्लेबाज फैसल शिनोजादा ने भारत के खिलाफ शानदार शतक जड़कर सबका ध्यान खींचा है। जानिए उनके करियर, रिकॉर्ड्स, खेलने की शैली और भविष्य

फैसल शिनोजादा ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ शानदार शतक जड़कर सभी को प्रभावित किया है। यह इस टूर्नामेंट में उनकी पहली सेंचुरी नहीं है, इससे पहले भी वह बेहतरीन शतक लगा चुके हैं।

स्पोर्ट्स न्यूज़: अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में अफगानिस्तान के युवा बल्लेबाज फैसल शिनोजादा ने भारत के खिलाफ धमाकेदार शतक जड़कर क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। दबाव भरे मुकाबले में उनकी संयमित और आक्रामक पारी की बदौलत अफगानिस्तान ने मजबूत स्कोर खड़ा किया और सेमीफाइनल मुकाबले को रोमांचक बना दिया।

फैसल शिनोजादा की यह पारी सिर्फ एक शानदार व्यक्तिगत प्रदर्शन नहीं थी, बल्कि यह उनके निरंतर बेहतरीन फॉर्म और टूर्नामेंट में शानदार बल्लेबाजी का प्रमाण भी है।

भारत के खिलाफ सेमीफाइनल में शतक से मचाया धमाल

फैसल शिनोजादा का भारत के खिलाफ शानदार शतक: जानिए कौन हैं अफगानिस्तान के उभरता अंडर-19 स्टार बल्लेबाज?

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत और अफगानिस्तान आमने-सामने थे। अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारतीय गेंदबाजों से तेज शुरुआत की उम्मीद थी, लेकिन फैसल शिनोजादा ने पूरी योजना ही बदल दी। उन्होंने धैर्य, तकनीक और शानदार शॉट चयन का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 93 गेंदों में 110 रन की बेहतरीन पारी खेली।

उनकी इस शतकीय पारी में 15 चौके शामिल थे. उन्होंने एक भी छक्का नहीं लगाया, जिससे उनकी क्लासिक और नियंत्रित बल्लेबाजी का अंदाजा लगाया जा सकता है फैसल की इस पारी ने अफगानिस्तान को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया और टीम को बड़ा स्कोर बनाने में अहम भूमिका निभाई।

काबुल में जन्मा क्रिकेट का उभरता सितारा

फैसल शिनोजादा का जन्म 2008 में काबुल, अफगानिस्तान में हुआ था। वह फिलहाल लगभग 17 साल के हैं और 29 फरवरी को अपना 18वां जन्मदिन मनाएंगे। इतनी कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर के अंडर-19 टूर्नामेंट में उनका निरंतर प्रदर्शन उन्हें भविष्य का बड़ा क्रिकेट सितारा साबित करता है। फैसल की तकनीक, मानसिक मजबूती और बड़े मैचों में परफॉर्म करने की क्षमता उन्हें अपने हमउम्र खिलाड़ियों से अलग बनाती है।

Leave a comment