PhonePe में आया AI सर्च फीचर, आवाज से होगा पेमेंट और ट्रांजैक्शन आसान

PhonePe का नया AI सर्च फीचर टेक्स्ट या वॉयस से पेमेंट, रिचार्ज और बिल भुगतान आसान बनाता है। Microsoft Foundry आधारित सिस्टम तेज और सुरक्षित अनुभव देता है।

PhonePe ने AI पावर्ड नेचुरल लैंग्वेज सर्च फीचर लॉन्च किया है, जिससे यूजर्स अब बोलकर या लिखकर सीधे पेमेंट और रिचार्ज कर सकते हैं। Microsoft Foundry पर आधारित यह फीचर यूजर के इरादे को समझकर सही विकल्प खोलता है और सुरक्षित, तेज व आसान डिजिटल पेमेंट अनुभव प्रदान करता है।

PhonePe AI Search Feature: PhonePe ने भारत में अपने ऐप पर नया AI आधारित नेचुरल लैंग्वेज सर्च फीचर शुरू किया है, जो यूजर्स को टेक्स्ट या वॉयस कमांड के जरिए सीधे पेमेंट, बिल भुगतान और रिचार्ज करने की सुविधा देता है। यह फीचर Microsoft Foundry के सहयोग से विकसित किया गया है और इसका उद्देश्य डिजिटल पेमेंट को सरल, तेज और अधिक इंटेलिजेंट बनाना है। यूजर्स बिना पारंपरिक नेविगेशन के केवल निर्देश देकर ट्रांजैक्शन पूरा कर सकते हैं, जबकि हाइब्रिड प्रोसेसिंग मॉडल के जरिए डेटा की प्राइवेसी और सुरक्षा सुनिश्चित की जाती है।

अब बोलकर या लिखकर करें पेमेंट

PhonePe का नया AI सर्च फीचर यूजर्स को सीधे कमांड देकर पेमेंट करने की सुविधा देता है। उदाहरण के तौर पर, यूजर “Pay Hemanth 20 rupees” या Recharge FASTag जैसे निर्देश देकर तुरंत संबंधित पेमेंट इंटरफेस खोल सकते हैं।

इससे पेमेंट प्रक्रिया तेज और सहज हो जाती है। यूजर्स को अलग-अलग सेक्शन में जाकर ऑप्शन खोजने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि AI अपने आप सही विकल्प तक पहुंचने में मदद करता है।

PhonePe में आया AI सर्च फीचर, आवाज से होगा पेमेंट और ट्रांजैक्शन आसान

यूजर का इरादा समझकर काम करता है AI

यह फीचर सिर्फ कमांड को पढ़ता या सुनता ही नहीं, बल्कि यूजर के इरादे को भी समझता है। चाहे पैसे भेजने हों, बिल भुगतान करना हो या मदद लेनी हो, AI उसी के अनुसार सही समाधान प्रस्तुत करता है।

PhonePe के CTO राहुल चारी के अनुसार, यह कदम एक साधारण ट्रांजैक्शन टूल से आगे बढ़कर एक इंटेलिजेंट इंटरफेस की दिशा में बदलाव दिखाता है। AI आधारित सिस्टम यूजर की जरूरतों को समझकर उन्हें बेहतर और तेज सेवाएं देने में सक्षम बनाता है।

प्राइवेसी और सिक्योरिटी पर खास ध्यान

PhonePe का यह AI फीचर ऑन-डिवाइस और क्लाउड-बेस्ड प्रोसेसिंग के हाइब्रिड मॉडल पर काम करता है। इसका मतलब है कि यूजर्स का पर्सनल और ट्रांजैक्शन डेटा सुरक्षित रूप से PhonePe के सिस्टम में ही रहता है।

Microsoft इंडिया और साउथ एशिया के प्रेसिडेंट पुनीत चंडोक ने कहा कि Microsoft Foundry की मदद से PhonePe लाखों यूजर्स को सुरक्षित और स्केलेबल AI आधारित डिजिटल पेमेंट अनुभव देने में सक्षम हुआ है।

Leave a comment