PM Modi Jharkhand Visit: PM मोदी के जमशेदपुर यात्रा में हुआ बदलाव, मौसम खराब होने के कारण ऑनलाइन ही ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी, पढ़ें...

PM मोदी के जमशेदपुर यात्रा में हुआ बदलाव, मौसम खराब होने के कारण ऑनलाइन ही ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी, इंडिया हिंदी न्यूज़, हिंदी न्यूज़, पॉलिटिक्स हिंदी न्यूज़

पीएम मोदी जमशेदपुर पहुंच गए हैं। सुबह उन्होंने ऑनलाइन माध्यम से वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। अब वह जमशेदपुर में लोगों को संबोधित कर रहे हैं। असल में मौसम की खराबी के कारण उनके कार्यक्रम में बदलाव किया गया। वह सुबह जमशेदपुर नहीं आ सके, इसलिए रांची से ऑनलाइन जुड़कर उन्होंने ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई।

PM Modi Jharkhand Visit: PM मोदी के जमशेदपुर यात्रा में हुआ बदलाव, मौसम खराब होने के कारण ऑनलाइन ही ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी, पढ़ें...

Jamshedpur: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जमशेदपुर पहुंचे और उन्होंने बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में जनता को संबोधित किया। प्रधानमंत्री के स्वागत में लोगों ने मोबाइल टॉर्च जलाकर उनकी अगवानी की। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने भी इस अवसर पर जोश भरा। पीएम मोदी ने कहा, "मैं आमने-सामने आकर आपसे बातचीत करूंगा, इसलिए मैं सड़क मार्ग से आया हूँ। साथियों कोई भी रुकावट मुझे आपसे अलग नहीं कर सकती। मैं आपके दर्शन किए बिना वापस नहीं जाऊंगा।" करमा पर्व की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि इस उत्सव के अवसर पर झारखंड को छह नई वंदे भारत ट्रेनें प्राप्त हुई हैं।

पीएम मोदी ने भाषण में लोकसभा चुनाव का किया जिक्र

PM Modi Jharkhand Visit: PM मोदी के जमशेदपुर यात्रा में हुआ बदलाव, मौसम खराब होने के कारण ऑनलाइन ही ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी, पढ़ें...

पीएम मोदी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में उन्हें हराने के लिए सारा विपक्ष एकजुट था, लेकिन आपके आशीर्वाद ने सभी को मात दे दी। देश ने मोदी पर विश्वास किया है। युवाओं और मध्यवर्ग का भरोसा भी मोदी पर है। इस विश्वास को और मजबूत करने के लिए मोदी कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि झारखंड और भाजपा का रिश्ता केवल राजनीतिक और चुनावी नहीं है, बल्कि यह दिल से जुड़ा हुआ हैं। झारखंड का सपना भाजपा का अपना सपना है। झारखंड और भाजपा के बीच का संबंध केवल चुनावों का नहीं है; यह एक भावनात्मक और अपनत्व का रिश्ता है। आदिवासी बच्चों की अच्छी शिक्षा की चिंता किसने की? 400 से ज्यादा एकलव्य आवासी विद्यालय स्थापित किए गए हैं।

PM Modi Jharkhand Visit: PM मोदी के जमशेदपुर यात्रा में हुआ बदलाव, मौसम खराब होने के कारण ऑनलाइन ही ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी, पढ़ें...

आदिवासी समाज से एक महिला को देश की राष्ट्रपति किसने बनाया ? इसका जवाब केवल एक है - भारतीय जनता पार्टी ने। पहले की सरकारें सिर्फ झारखंड से वसूली करती थीं, जबकि हमने डीएमएफ बनाकर उनके हक को दिलाया। आज भी भाजपा केंद्र में रहकर झारखंड के प्रति समर्पित और सेवा भाव से कार्य कर रही है। मैं आपको पूर्ण विश्वास दिलाता हूं कि यदि राज्य सरकार में भाजपा को अवसर दिया गया, तो झारखंड के विकास में भाजपा कोई कमी नहीं छोड़ेगी।

 PM मोदी विपक्ष की तीन पार्टियों को बताया झारखंड बड़ा दुश्मन

PM Modi Jharkhand Visit: PM मोदी के जमशेदपुर यात्रा में हुआ बदलाव, मौसम खराब होने के कारण ऑनलाइन ही ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी, पढ़ें...

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि झारखंड के तीन सबसे बड़े दुश्मन हैं। हमें इन दुश्मनों को पहचानने की जरूरत है। झारखंड के ये दुश्मन हैं - जेएमएम, आरजेडी और कांग्रेस। आरजेडी आज भी झारखंड के निर्माण का बदला लेती है। कांग्रेस को झारखंड से नफरत है। कांग्रेस ने कई दशकों तक दिल्ली में शासन किया, लेकिन इस दौरान दलित, पिछड़े और आदिवासी समाज को तरक्की का अवसर नहीं दिया। जेएमएम किसके साथ खड़ा है? ये लोग आदिवासियों की जमीन और जंगलों पर कब्जा करने वालों के साथ हैं।

झारखंड के लिए एक बड़ा मुद्दा घुसपैठ है, जो हर झारखंडी के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। झारखंड हाई कोर्ट ने इस मामले की जांच का आदेश दिया है। हालांकि, जेएमएम सरकार यह मानने के लिए तैयार नहीं है कि झारखंड में घुसपैठ हो रही है। आज संताल परगना और कोल्हान में बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठ एक बड़ा खतरा बन चुका है। इस स्थिति से यहां की पहचान और जनसंख्या संरचना तेजी से बदल रही हैं।

रांची एयरपोर्ट पहुंचे पीएम

PM Modi Jharkhand Visit: PM मोदी के जमशेदपुर यात्रा में हुआ बदलाव, मौसम खराब होने के कारण ऑनलाइन ही ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी, पढ़ें...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार की सुबह 9:05 बजे वायु सेवा के विशेष विमान से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पहुंचे, जहां वे जमशेदपुर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आए थे। एयरपोर्ट पर उनका स्वागत करने के लिए सांसद वीडी राम, चंद्र प्रकाश चौधरी, राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश, प्रदीप वर्मा, विधायक सीपी सिंह, भाजपा नेता प्रतुल शाहदेव समेत कई अन्य नेता उपस्थित थे। हालांकि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन प्रधानमंत्री से मिलने के लिए एयरपोर्ट नहीं पहुंच सके। एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री से मुलाकात करने के बाद भाजपा के सभी नेता पुराने टर्मिनल भवन से बाहर निकले। राज्यसभा के सदस्य दीपक प्रकाश ने बताया कि जमशेदपुर में खराब मौसम के चलते प्रधानमंत्री को एयरपोर्ट पर ही रुकना पड़ा।

खराब मौसम के कारण बदला गया कार्यक्रम

PM Modi Jharkhand Visit: PM मोदी के जमशेदपुर यात्रा में हुआ बदलाव, मौसम खराब होने के कारण ऑनलाइन ही ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी, पढ़ें...

खराब मौसम के कारण उनके कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। टाटानगर से वंदे भारत ट्रेन अब अपनी यात्रा शुरू कर चुकी है। प्रधानमंत्री मोदी ने रांची से ऑनलाइन होकर ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। मौसम की खराबी के चलते रांची से जमशेदपुर की उड़ान नहीं उड़ सकी। जानकारी के अनुसार, झारखंड के विभिन्न इलाकों में सुबह से तेज बारिश हो रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अब जमशेदपुर के लिए रांची से सड़क के रास्ते रवाना हो चुके हैं। वे जमशेदपुर के गोपाल मैदान में आयोजित होने वाली जनसभा को संबोधित करेंगे। गोपाल मैदान के मंच पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा, पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, अर्जुन मुंडा और अन्य महत्वपूर्ण व्यक्ति पहले से ही उपस्थित हैं।

 

 

 

Leave a comment