Prince Narula को मिली पिता बनने की ख़ुशी, करवा चौथ के दिन Yuvika Chaudhary ने दिया बेटी को जन्म

Prince Narula को मिली पिता बनने की ख़ुशी, करवा चौथ के दिन Yuvika Chaudhary ने दिया बेटी को जन्म Prince Narula को मिली पिता बनने की ख़ुशी, करवा चौथ के दिन Yuvika

करवा चौथ के विशेष अवसर पर जहाँ पति अपनी पत्नियों को उपहार देते हैं, वहीं इस बार अभिनेत्री युविका चौधरी (Yuvika Chaudhary Baby) ने अपने पति प्रिंस नरूला (Prince Narula) को एक अद्भुत तोहफा दिया है। करवा चौथ के दिन युविका और प्रिंस अब माता-पिता बन चुके हैं। इस जोड़े ने आज के दिन एक प्यारी बेटी का स्वागत किया है। इस बारे में अधिक जानकारी जानें।

New Delhi: नताशा दलाल, ऋचा चड्ढा और दीपिका पादुकोण के बाद अब एक और अभिनेत्री के घर नन्ही राजकुमारी ने कदम रखा है। टीवी की मशहूर अभिनेत्री युविका चौधरी (Yuvika Chaudhary) आखिरकार मां बन गई हैं। उन्होंने करवा चौथ के पावन अवसर पर एक बेटी का स्वागत किया है। युविका चौधरी और प्रिंस नरूला टीवी के सबसे चर्चित कपल्स में से एक माने जाते हैं।

दोनों अपनी प्रेम कहानी के लिए हमेशा फैंस का ध्यान खींचते रहे हैं। अब ये दोनों सिर्फ एक पावर कपल ही नहीं, बल्कि अब पैरेंट्स भी बन गए हैं। हाल ही में, युविका और प्रिंस के घर में बच्चे की किलकारी गूंजी है।

युविका चौधरी ने किया बेटी का स्वागत

Prince Narula को मिली पिता बनने की ख़ुशी, करवा चौथ के दिन Yuvika Chaudhary ने दिया बेटी को जन्म

यह खुशी का मौका करवा चौथ के दिन आया, जब एक्ट्रेस ने 19 अक्टूबर की शाम को बेटी को जन्म दिया। ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, हालांकि अभी तक युविका या प्रिंस ने इस खबर की पुष्टि नहीं की है और न ही उन्होंने सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट साझा की है। लेकिन प्रिंस के पिता, जोगिंदर नरूला ने एक इंटरव्यू में बेटी के जन्म की खबर को सही बताया है। उन्होंने कहा, "हम धन्य और खुश हैं।"

IVF का रास्ता चुना

प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने 25 जून को अपनी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी साझा की। अभिनेता ने बड़ी जीप के साथ छोटी जीप की तस्वीर साझा करते हुए खुशी दिखाई कि वह जल्द ही पिता बनने वाले हैं। इसके बाद युविका ने खुलासा किया कि उन्होंने IVF के माध्यम से गर्भधारण किया है। उम्र के कारण कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ा, जिसके चलते उन्होंने IVF का विकल्प चुना।

प्रिंस और युविका की प्रेम कहानी

Prince Narula को मिली पिता बनने की ख़ुशी, करवा चौथ के दिन Yuvika Chaudhary ने दिया बेटी को जन्म

बिग बॉस में कई रिश्ते बनते और बिगड़ते हैं, लेकिन बहुत कम ही ऐसे होते हैं जो शादी और जीवनभर के लिए टिकते हैं। इनमें से एक खास रिश्ता युविका और प्रिंस का है। इनकी पहली मुलाकात बिग बॉस सीजन 9 में हुई थी, जहाँ से इनके प्यार की शुरुआत हुई। दोनों ने लंबा समय एक-दूसरे को डेट किया और फिर 2016 में सगाई की। आखिरकार, 2018 में उन्होंने एक-दूसरे के साथ सात फेरे लिए। शादी के 6 साल बाद, उन्होंने अपनी जिंदगी का नया अध्याय शुरू किया है।

Leave a comment