Prithvi Shaw: 75 लाख में IPL वापसी, लेकिन करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं पृथ्वी शॉ

Prithvi Shaw: 75 लाख में IPL वापसी, लेकिन करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं पृथ्वी शॉ

भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ एक बार फिर चर्चा में हैं। IPL 2026 मिनी ऑक्शन में उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 75 लाख रुपये में खरीदकर अपनी टीम में वापस शामिल किया है। 

स्पोर्ट्स न्यूज़: भारतीय बल्लेबाज़ पृथ्वी शॉ को अबूधाबी में आयोजित आईपीएल 2026 मिनी नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा। शुरुआती दो राउंड में अनसोल्ड रहने के बाद तीसरी बार में आखिरकार पृथ्वी शॉ की बोली लगी और फ्रेंचाइजी ने उन्हें उनके बेस प्राइस 75 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा। इसके साथ ही पृथ्वी शॉ की एक बार फिर दिल्ली कैपिटल्स में वापसी हो गई है।

ऑक्शन में भावुक पल, फिर शानदार वापसी

अबूधाबी में हुए IPL 2026 मिनी ऑक्शन में पृथ्वी शॉ का नाम शुरुआती दो राउंड में अनसोल्ड रहा। यह पल उनके लिए काफी निराशाजनक था। इसी दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर “It’s Ok” लिखते हुए टूटे दिल वाला इमोजी पोस्ट किया, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया। हालांकि कहानी यहीं खत्म नहीं हुई। तीसरे राउंड में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें उनके बेस प्राइस 75 लाख रुपये में खरीद लिया। 

इसके साथ ही पृथ्वी शॉ की अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी में वापसी हो गई। बाद में उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट डिलीट कर दिल्ली कैपिटल्स के वेलकम मैसेज को शेयर करते हुए लिखा – Back to my family।

Prithvi Shaw Net Worth 2025: कितनी है कुल संपत्ति?

रिपोर्ट्स के अनुसार, पृथ्वी शॉ की अनुमानित नेटवर्थ 25 से 50 करोड़ रुपये के बीच है। उनकी कमाई का मुख्य स्रोत क्रिकेट है, लेकिन इसके अलावा वह ब्रांड एंडोर्समेंट, IPL कॉन्ट्रैक्ट्स और निजी निवेश से भी अच्छी आय अर्जित करते हैं। कम उम्र में मिली सफलता और IPL में लगातार खेलने का फायदा उनकी संपत्ति में साफ नजर आता है।

पृथ्वी शॉ ने 2018 में अपनी कप्तानी में भारत को अंडर-19 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाया था। इसके बाद उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट डेब्यू में शतक लगाकर इतिहास रच दिया। वह सचिन तेंदुलकर के बाद सबसे कम उम्र में टेस्ट शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने। इसी प्रदर्शन के दम पर उन्हें 2018 IPL ऑक्शन में दिल्ली फ्रेंचाइजी ने 1.20 करोड़ रुपये में खरीदा था।

IPL करियर और कुल कमाई

पृथ्वी शॉ 2018 से 2024 तक दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा रहे। इस दौरान उन्होंने 79 IPL मैचों में 1892 रन बनाए, जिसमें 14 अर्धशतक शामिल हैं।

IPL सैलरी डिटेल्स

  • 2018–2021: ₹1.20 करोड़ प्रति सीजन
  • 2022–2024: ₹7.50 करोड़ प्रति सीजन
  • 2026: ₹75 लाख

अब तक IPL से उनकी कुल कमाई लगभग 28 करोड़ रुपये आंकी जाती है।

BCCI और इंटरनेशनल क्रिकेट से कमाई

पृथ्वी शॉ ने भारत के लिए 5 टेस्ट, 6 वनडे और 1 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं।

  • वनडे मैच: ₹6 लाख प्रति मैच
  • टी20I मैच: ₹3 लाख प्रति मैच

हालांकि फिलहाल वह BCCI के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का हिस्सा नहीं हैं।

ब्रांड एंडोर्समेंट से भी मोटी इनकम

पृथ्वी शॉ कई बड़े ब्रांड्स के साथ जुड़े रहे हैं, जिनमें शामिल हैं: MRF, Nike, Adidas, Puma, Boat, Vivo, Protinex, BharatPe और SG (Sanspareils Greenlands)। इन ब्रांड डील्स से उन्हें हर साल करोड़ों की कमाई होती है। पृथ्वी शॉ मुंबई के बांद्रा वेस्ट में एक लग्जरी अपार्टमेंट में रहते हैं, जिसकी कीमत करीब 10.5 करोड़ रुपये बताई जाती है।

इसके अलावा उन्होंने 2024 में एक सी-फेसिंग फ्लैट भी खरीदा, जिसकी अनुमानित कीमत 15 करोड़ रुपये है। उनके पास BMW 6-Series कार भी है, जिसकी कीमत लगभग 70 लाख रुपये है।

Leave a comment