UPSSSC ने Veterinary Pharmacist Main Exam 2026 के लिए 1308 पदों का नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन 14 सितंबर से शुरू होंगे और उम्मीदवार 5 अक्टूबर तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने Veterinary Pharmacist Recruitment 2026 के तहत 1308 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन प्रक्रिया 14 सितंबर 2026 से शुरू होगी। पात्र उम्मीदवार 5 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे, जबकि फॉर्म में सुधार के लिए 12 अक्टूबर तक का समय दिया गया है।
PET-2025 स्कोरकार्ड जरूरी, ये उम्मीदवार कर सकेंगे आवेदन
Veterinary Pharmacist Main Exam के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास PET-2025 का वैध स्कोरकार्ड होना जरूरी है। इसके अलावा उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं और 12वीं पास होना चाहिए।

उम्मीदवार के पास Veterinary Pharmacy से संबंधित निर्धारित अवधि का डिप्लोमा होना चाहिए। साथ ही देवनागरी लिपि में हिंदी का ज्ञान भी जरूरी है।
आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
आवेदन फीस और जरूरी तारीखें
UPSSSC Veterinary Pharmacist Recruitment 2026 के लिए सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 25 रुपये निर्धारित की गई है।
आवेदन प्रक्रिया 14 सितंबर 2026 से शुरू होगी। उम्मीदवार 5 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन upsssc.gov.in कर सकेंगे। आवेदन में किसी तरह की गलती होने पर 12 अक्टूबर 2026 तक करेक्शन किया जा सकेगा। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 1308 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
100 सवाल, 120 मिनट का होगा Main Exam
Veterinary Pharmacist Main Exam में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और परीक्षा 100 अंकों की होगी। अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र हल करने के लिए 120 मिनट यानी दो घंटे का समय मिलेगा।
परीक्षा में पशु चिकित्सा और पशुपालन से जुड़े विषयों को शामिल किया जाएगा। प्रमुख विषयों में पशु एवं पोल्ट्री की शारीरिक संरचना, पशुपालन प्रबंधन, पशुओं की नस्लें और उनके आर्थिक गुण, पशु पोषण, स्वास्थ्य, क्लीनिकल पैथोलॉजी, फार्माकोलॉजी और क्लीनिकल वेटरिनरी से जुड़े बेसिक टॉपिक्स शामिल हैं।
परीक्षा में गलत उत्तर देने पर नेगेटिव मार्किंग भी होगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए निर्धारित अंक का एक-चौथाई अंक काटा जाएगा। इसलिए उम्मीदवारों को प्रश्न हल करते समय विशेष सावधानी बरतनी होगी।











