Punjab: लुधियाना में AAP का परचम, संजीव अरोड़ा बने विधायक, अब राज्यसभा सीट पर किसकी नजर

लुधियाना वेस्ट उपचुनाव में AAP के संजीव अरोड़ा की जीत से राज्यसभा की एक सीट खाली हुई। अब सवाल है कि आम आदमी पार्टी किसे भेजेगी राज्यसभा?
Punjab: लुधियाना में AAP का परचम, संजीव अरोड़ा बने विधायक, अब राज्यसभा सीट पर किसकी नजर

लुधियाना वेस्ट से आम आदमी पार्टी के संजीव अरोड़ा ने उपचुनाव जीत लिया है। उनकी जीत से राज्यसभा की एक सीट खाली हो गई है। अब पार्टी इस पर नया चेहरा भेजेगी।

Ludhiana West Assembly By-Election 2025: लुधियाना उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार और मौजूदा राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा ने जीत हासिल की है। इस सीट पर पार्टी ने उन्हें उम्मीदवार बनाकर मैदान में उतारा था। अब उनके विधायक चुने जाने के बाद उनकी राज्यसभा सीट खाली हो जाएगी। इससे पार्टी को एक नई रणनीति तैयार करनी होगी कि इस रिक्त सीट पर किसे राज्यसभा भेजा जाएगा।

राज्यसभा सीट खाली होने को लेकर क्या बोले सौरभ भारद्वाज

AAP के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज ने इस मामले पर बयान देते हुए कहा कि संजीव अरोड़ा एक बेहतर candidate थे। वह लुधियाना के स्थानीय निवासी हैं और वहां लंबे समय से सक्रिय हैं। राज्यसभा सदस्य रहते हुए भी उन्होंने वहां बेहतर काम किया। उनकी जीत पार्टी के लिए गौरव की बात है। सौरभ ने कहा कि स्वाभाविक रूप से अब राज्यसभा की एक सीट खाली होगी। पार्टी इस पर निर्णय लेगी कि किसे भेजा जाए। लेकिन यह जीत राज्यसभा सीट खाली कराने के इरादे से नहीं थी, बल्कि लोगों की सेवा करने के लिए थी।

मान सरकार पर जनता की मुहर: सिसोदिया

Punjab: लुधियाना में AAP का परचम, संजीव अरोड़ा बने विधायक, अब राज्यसभा सीट पर किसकी नजर

आप के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पंजाब की इस जीत को भगवंत मान सरकार की नीतियों पर जन समर्थन बताया। उन्होंने कहा कि जनता ने संजीव अरोड़ा जैसे मजबूत candidate को जिताकर यह साफ कर दिया है कि वह मान सरकार के काम से संतुष्ट है। पिछले तीन वर्षों में पंजाब में जो विकास कार्य हुए हैं, इस नतीजे ने उन पर मुहर लगाने का काम किया है।

पंजाब की तरह गुजरात की जीत भी अहम

मनीष सिसोदिया ने AAP की गुजरात में हुई जीत पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि गुजरात में पार्टी के नेता गोपाल इटालिया अब जनता के मुद्दों को और मजबूती से उठा सकेंगे। यह जीत सिर्फ पार्टी के लिए नहीं, बल्कि गुजरात के लोगों के लिए भी महत्वपूर्ण है। उन्हें अब एक नई आवाज मिलेगी जो उनके हक के लिए संघर्ष करेगी।

अब कौन जाएगा राज्यसभा?

संजीव अरोड़ा के विधायक बनने के बाद उनकी राज्यसभा सीट खाली हो जाएगी। ऐसे में यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि अब आम आदमी पार्टी किसे राज्यसभा भेजेगी। पार्टी की ओर से यह साफ कर दिया गया है कि यह निर्णय संगठन स्तर पर विचार-विमर्श के बाद लिया जाएगा।

Leave a comment