पुतिन के भारत दौरे से पाकिस्तान बेचैन, एक्सपर्ट बोले- 'हम सीटियां मारते हैं, वो रुकते ही नहीं'

पुतिन के भारत दौरे से पाकिस्तान में बेचैनी, एक्सपर्ट बोले– “हम सीटियां मारते हैं, लेकिन पुतिन रुकते नहीं।” आर्थिक और रणनीतिक दृष्टि से भारत को तरजीह
पुतिन के भारत दौरे से पाकिस्तान बेचैन, एक्सपर्ट बोले- 'हम सीटियां मारते हैं, वो रुकते ही नहीं'

रूस के राष्ट्रपति पुतिन के भारत दौरे ने पाकिस्तान में बेचैनी बढ़ा दी है। पाकिस्तानी विशेषज्ञों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि पुतिन केवल भारत पर ध्यान देते हैं, जबकि पाकिस्तान की आर्थिक और रणनीतिक कमजोर स्थिति उन्हें विश्वसनीय नहीं बनाती।

Putin India Visit: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे ने पड़ोसी देश पाकिस्तान में हलचल बढ़ा दी है। पाकिस्तान में चर्चा जारी है कि पुतिन भारत को क्या देने वाले हैं, कौन सी रणनीतिक डील हो सकती है और रूस भारत को इतनी तरजीह क्यों देता है। दूसरी तरफ यह सवाल भी गूंज रहा है कि पुतिन पाकिस्तान क्यों नहीं जाते। 

पाकिस्तानी एक्सपर्ट बोले

पाकिस्तानी विश्लेषक कमर चीमा ने अपने शो में व्यंग्य करते हुए कहा कि व्लादिमीर पुतिन पाकिस्तान नहीं आते, जबकि भारत के साथ वह सहजता से हंसते-बोलते नजर आते हैं। चीमा ने कहा कि पुतिन कई बार पाकिस्तान के ऊपर से गुजरते हैं, लेकिन पाकिस्तान पर ध्यान नहीं देते। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “हम नीचे से सीटियां भी मारते हैं, पर पुतिन रुकते नहीं। मोदी के साथ वह हंसते हैं, लेकिन पाकिस्तान की तरफ नजर तक नहीं डालते।”

चीमा के इस बयान ने पाकिस्तान में रूस-भारत रिश्तों को लेकर बहस को और तेज कर दिया। कई लोग मानते हैं कि रूस भारत को एक बड़े आर्थिक और रणनीतिक साझेदार के रूप में देखता है, जबकि पाकिस्तान को विश्व मंच पर वह महत्व नहीं मिलता।

आरजू काजमी का बयान

चीमा के सवाल पर पाकिस्तानी जर्नलिस्ट आरजू काजमी ने बेबाक प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की हालत ऐसी नहीं है कि वह रूस के राष्ट्रपति को बुलाकर उनसे कुछ ठोस मांग सके। काजमी ने कहा कि “पुतिन यहां आएंगे तो हम उनसे क्या कहेंगे। फाइटर जेट दे दें, तेल दे दें, वह भी उधार पर या किस्तों पर। भारत में वह जाएंगे तो कैश पर बात होगी, सौदे पूरे होंगे। पाकिस्तान में आएंगे तो हम उनसे कहेंगे कि वैसे ही दे दो, या किस्तों पर दे दो।”

आरजू काजमी ने साफ कहा कि पाकिस्तान अपनी आर्थिक स्थिति के कारण लगातार कमजोर स्थिति में खड़ा नजर आता है। इसी वजह से कोई भी बड़े देश का नेता यहां आना नहीं चाहता, क्योंकि पाकिस्तान के पास "कैश पेमेंट" करने की क्षमता नहीं है।

'पाकिस्तान रोना रोता है… इसलिए कोई आने की दिलचस्पी नहीं दिखाता'

आरजू काजमी ने कहा कि जब भी कोई विदेशी नेता पाकिस्तान आता है, तो पाकिस्तान उन्हें अपनी समस्याओं, बाढ़, कोविड और आर्थिक संकट के बारे में बताने लगता है। उन्होंने कहा कि “हम इतना खराब हाल दिखाते हैं कि सामने वाला समझ जाता है कि यहां आकर उसे अपनी जेब कटवानी पड़ेगी। ऐसे में कौन आएगा।”

काजमी का यह बयान पाकिस्तान के अंदर मौजूद आर्थिक और व्यवस्थागत अस्थिरता की ओर इशारा करता है। पाकिस्तान लंबे समय से भारी कर्ज, राजनीतिक अस्थिरता और आर्थिक गिरावट से जूझ रहा है, जिसका असर उसकी विदेश नीति पर भी स्पष्ट रूप से दिखाई देता है।

'पुतिन अपने बराबर वालों से मिलते हैं' — काजमी का बड़ा बयान

आरजू काजमी ने कहा कि व्लादिमीर पुतिन उन देशों के नेताओं से मिलते हैं जो उनके बराबर के स्तर पर खड़े हों। उन्होंने कहा कि भारत रूस के लिए आर्थिक रूप से मजबूत और विश्वसनीय साझेदार है। काजमी ने कहा, 'इंडिया के बारे में पुतिन जानते हैं कि अमेरिका मना करेगा फिर भी भारत उनसे तेल लेगा और पेमेंट करेगा। पाकिस्तान ऐसा नहीं कर सकता।'

Leave a comment