उत्तर भारत 10 शहरों में शीतलहर और घने कोहरे का अलर्ट, केरल और पुडुचेरी में हो सकती हैं बारिश

उत्तर भारत के 10 शहरों में शीतलहर और घने कोहरे के कारण अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही केरल और पुडुचेरी में बारिश की संभावना जताई गई है। पढ़ें मौसम विभाग की
उत्तर भारत 10 शहरों में शीतलहर और घने कोहरे का अलर्ट, केरल और पुडुचेरी में हो सकती हैं बारिश

6 दिसंबर 2025 को मौसम विभाग ने उत्तर भारत और देश के अन्य हिस्सों के लिए चेतावनी जारी की है। हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है, जबकि उत्तर भारत के 10 प्रमुख शहरों में घना कोहरा लोगों की यात्रा और दैनिक जीवन पर असर डाल सकता है। 

Weather Update: उत्तर भारत के कई शहर शीत लहर की चपेट में हैं, वहीं देश के चार राज्य ऐसे हैं जहां बारिश से मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इस बारिश के कारण तापमान और नीचे गिरने की संभावना है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। इसके अलावा मौसम विभाग ने 10 बड़े शहरों में घने कोहरे की चेतावनी भी जारी की है, जिसके चलते दृश्यता कम हो जाएगी। सुबह के समय यहां हवा 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी।

हिमाचल, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में बारिश का अलर्ट

भारी ठंड के बीच इन चार राज्यों में मध्यम से भारी बारिश का अनुमान है। हिमाचल प्रदेश में तापमान में गिरावट के साथ अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ सकता है, जबकि कुछ क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकता है। तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में भी वर्षा की संभावना है, जिससे स्थानीय जनजीवन प्रभावित हो सकता है। मौसम विभाग ने इन राज्यों में रहने वाले लोगों को बारिश से होने वाले खतरे, बिजली गिरने और जलभराव से बचने के लिए सचेत रहने को कहा है।

उत्तर भारत के 10 शहरों में घने कोहरे का अलर्ट

उत्तर भारत में कानपुर, लखनऊ, दिल्ली, आगरा, शिमला, नैनीताल, देहरादून, प्रयागराज, मनाली और चंडीगढ़ में घने कोहरे का अनुमान है। इसके कारण दृश्यता कम होने की संभावना है, जिससे सड़कों पर दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ सकता है। मौसम विशेषज्ञों ने कहा कि सुबह के समय 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चलेगी, जिससे कोहरे की स्थिति और अधिक सघन हो सकती है। वाहन चालकों और यात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को जहरीली हवा का असर जारी रहा, वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई। 6 दिसंबर को शीतलहर का प्रभाव और बढ़ने की संभावना है। राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। उत्तर प्रदेश के कई शहरों में तापमान और अधिक नीचे गिर सकता है। 

उत्तर भारत 10 शहरों में शीतलहर और घने कोहरे का अलर्ट, केरल और पुडुचेरी में हो सकती हैं बारिश

कानपुर, बरेली, आगरा, टुंडला, बाराबंकी, मुजफ्फरनगर और गौतमबुद्ध नगर में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट का अनुमान है, जिससे ठंड का असर बढ़ सकता है।

बिहार, राजस्थान और झारखंड में मौसम की स्थिति

बिहार में आगामी सप्ताह में तापमान में गिरावट होगी। पटना, भोजपुर, सारण, बक्सर, गोपालगंज, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण में तापमान 4 डिग्री तक गिर सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को ठंड से बचाव और गर्म कपड़ों के उपयोग की सलाह दी है। झारखंड के 12 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है। पलामू, चतरा, गढ़वा, गुमला, लातेहार, लोहरदगा, सिमडेगा, खूंटी, रांची, रामगढ़ और बोकारो जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने की संभावना है।

राजस्थान के उत्तरी भागों में न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की और गिरावट की संभावना है। शेखावाटी क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 3-5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, साथ ही कुछ इलाकों में शीतलहर की संभावना भी जताई गई है।

Leave a comment