Rajasthan News: नरेश मीणा की गिरफ्तारी से टोंक में तनाव, सड़कों पर उतरे समर्थक, पत्थरबाजी और आगजनी से बिगड़ा माहौल

नरेश मीणा की गिरफ्तारी के बाद टोंक में तनाव बढ़ गया है। पत्थरबाजी और सड़क पर आगजनी के कारण स्थिति गंभीर, जानें क्या है पूरा मामला। नरेश मीणा की गिरफ्तारी

नरेश मीणा की गिरफ्तारी के विरोध में उसके समर्थकों ने हाईवे जाम कर दिया। उन्होंने पत्थरबाजी की, ट्रैक्टर और ट्रकों में आग लगाई, और रोड को ट्रैक्टर के हलों से जाम कर दिया, जिससे इलाके में भारी हंगामा मच गया।

Tonk Voilence: राजस्थान के टोंक जिले में SDM को थप्पड़ मारने वाले नरेश मीणा को आज गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसे समरावता गांव से गिरफ्तार किया है और गांव में सुरक्षा के लिहाज से भारी पुलिस तैनात की गई है। जब पुलिस नरेश मीणा को गिरफ्तार कर ले जा रही थी, तो उनके समर्थकों ने विरोध शुरू कर दिया और हंगामा करने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़कर उन्हें तितर-बितर कर दिया और स्थिति को नियंत्रित किया।

नरेश मीणा की गिरफ्तारी के बाद टोंक में बवाल

Rajasthan News: नरेश मीणा की गिरफ्तारी से टोंक में तनाव, सड़कों पर उतरे समर्थक, पत्थरबाजी और आगजनी से बिगड़ा माहौल

नरेश मीणा की गिरफ्तारी के बाद उनके समर्थकों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। टोंक के समरावता गांव से निकलने वाले हाईवे को ब्लॉक कर दिया गया, जहां पत्थरबाजी, आगजनी और ट्रैक्टर-ट्रकों के पहियों में आग लगाने की घटनाएं सामने आईं। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पांच कंपनियों को तैनात किया।

पुलिस की तैनाती और आंसू गैस का इस्तेमाल

नरेश मीणा के समर्थक हाईवे पर विरोध कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़कर उन्हें तितर-बितर कर दिया। पुलिस ने समरावता गांव और आसपास के क्षेत्रों में भारी तैनाती की और पांच कंपनियां जयपुर और तीन कंपनियां अजमेर से बुलाई गईं।

एसडीएम को थप्पड़ मारने की घटना

Rajasthan News: नरेश मीणा की गिरफ्तारी से टोंक में तनाव, सड़कों पर उतरे समर्थक, पत्थरबाजी और आगजनी से बिगड़ा माहौल

बुधवार को टोंक जिले के देवरी-उनियाला विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के दौरान नरेश मीणा ने एसडीएम को थप्पड़ जड़ दिया था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। मीणा का यह विवाद बुधवार को हुआ था।

नरेश मीणा का गिरफ्तारी से पहले बयान

गिरफ्तारी से पहले नरेश मीणा ने मीडिया से बातचीत की और कहा कि वह गिरफ्तारी देने के लिए आए हैं। उन्होंने दावा किया कि पुलिस ने बर्बरता की और यदि कलेक्टर मौके पर आतीं तो यह स्थिति पैदा नहीं होती। मीणा ने कहा कि वह पुलिस कस्टडी से नहीं भागे थे।

 

Leave a comment