राजपाल यादव की मदद को आगे आई फिल्म इंडस्ट्री, गुरु रंधावा और नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने भी दिखाई दरियादिली

अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किल समय में फिल्म इंडस्ट्री ने मदद का हाथ बढ़ाया। गुरु रंधावा और नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने भी दरियादिली दिखाई — पूरा अपडेट पढ़ें।
राजपाल यादव की मदद को आगे आई फिल्म इंडस्ट्री, गुरु रंधावा और नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने भी दिखाई दरियादिली

एक्टर राजपाल यादव इस समय 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में हैं और उनकी मदद के लिए पूरी फिल्म इंडस्ट्री आगे आ रही है। आर्थिक तंगी का सामना कर रहे राजपाल यादव के पास इतनी रकम भी नहीं थी कि वे बकाया चुका सकें। 

एंटरटेनमेंट न्यूज़: मशहूर कॉमेडियन और अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में हैं। आर्थिक तंगी और बकाया रकम चुकाने में असमर्थता के कारण उन्होंने हाल ही में जेल में सरेंडर किया। इस मुश्किल दौर में उन्होंने खुलकर कहा, “मेरे पास पैसे नहीं हैं। मैं क्या करूं? कोई रास्ता या उपाय नजर नहीं आ रहा। हम सब अकेले हैं। कोई दोस्त नहीं है।”

लेकिन जैसे ही यह खबर सामने आई, पूरी फिल्म इंडस्ट्री और कई सितारे राजपाल यादव की मदद को आगे आए और उनकी आर्थिक परेशानियों को कम करने के लिए हाथ बढ़ाया।

गुरु रंधावा ने किया एडवांस पेमेंट

सिंगर गुरु रंधावा ने राजपाल यादव की मदद के लिए घोषणा की कि वह एक्टर को एडवांस पेमेंट देंगे। दरअसल, राजपाल यादव गुरु रंधावा के साथ एक म्यूजिक वीडियो में काम कर चुके हैं, जिसकी पेमेंट अभी क्लियर नहीं हुई थी। गुरु रंधावा ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, “आइए हम सब मिलकर हमारे सीनियर एक्टर राजपाल यादव सर की मदद करें। मैं उन्हें अपने आने वाले वीडियो के लिए एडवांस पेमेंट दे रहा हूं। सोनू सूद पाजी, आपने जो शुरू किया है, मैं उसे फॉलो कर रहा हूं।

फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एंप्लॉय्ज (FWICE) ने भी सभी डायरेक्टर्स, प्रोड्यूसर्स और कलाकारों से अपील की कि वह राजपाल यादव की मदद के लिए आगे आएं। FWICE ने कहा कि राजपाल यादव न केवल सिनेमा में अमूल्य योगदान दे चुके हैं, बल्कि कई दशकों तक इंडस्ट्री में हंसी और खुशी फैलाने वाले कलाकार भी हैं। उनके सम्मान और मानसिक शांति को बहाल करने के लिए सभी से सहयोग की अपील की गई।

सबसे पहले सोनू सूद ने बढ़ाया हाथ

सबसे पहले सोनू सूद ने राजपाल यादव की मदद की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा कि यह दान नहीं बल्कि सम्मान है। उनका कहना था कि इंडस्ट्री को यह याद दिलाना चाहिए कि कोई भी मुश्किल दौर में अकेला नहीं है।

राजपाल यादव की मदद को आगे आई फिल्म इंडस्ट्री, गुरु रंधावा और नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने भी दिखाई दरियादिली

अन्य सितारों और नेताओं की मदद

गुरमीत चौधरी ने भी राजपाल यादव की आर्थिक मदद की और अपने सोशल मीडिया पर सभी से अपील की कि वे भी साथ आएं।

  • तेज प्रताप यादव ने 11 लाख रुपये की सहायता प्रदान की।
  • राव इंद्रजीत सिंह यादव ने 1.1 करोड़ रुपये दिए और सभी देशवासियों से मदद की अपील की।
  • कमाल आर. खान (KRK) ने 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद की।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने चुपचाप 10 लाख रुपये भेजकर अपने दोस्त की मदद की। उनके करीबी सूत्रों के अनुसार नवाजुद्दीन हमेशा राजपाल के साथ खड़े रहे हैं और सार्वजनिक रूप से घोषणा करना पसंद नहीं करते।

बड़े सितारे भी आगे आए

राजपाल यादव के मैनेजर गोल्डी ने बताया कि अजय देवगन, सलमान खान, डेविड धवन और वरुण धवन भी आर्थिक मदद के लिए सामने आए। उन्होंने कहा कि बहुत से लोग राजपाल यादव की मदद को आगे आए हैं और उन्होंने सभी का आभार जताया। अभी तक 11 लोग राजपाल यादव की मदद कर चुके हैं, जिसमें कलाकार, सिंगर, निर्माता और नेता शामिल हैं। उनके इस सहयोग ने राजपाल यादव के लिए राहत की सांस लेकर आया है।

Leave a comment