राजस्थान में समुद्री रास्ता: जालोर में बनेगा देश का पहला इनलैंड सी पोर्ट, अरब सागर से जुड़ेगा मरु प्रदेश

जालोर में राजस्थान का पहला इनलैंड सी पोर्ट विकसित किया जाएगा। यह मरु प्रदेश को अरब सागर से जोड़ेगा और राज्य की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देगा। जालोर बनेगा
राजस्थान में समुद्री रास्ता: जालोर में बनेगा देश का पहला इनलैंड सी पोर्ट, अरब सागर से जुड़ेगा मरु प्रदेश

राजस्थान अब सिर्फ रेत, इतिहास और किलों का प्रदेश नहीं रहेगा, बल्कि यह समुद्री व्यापार की शक्ति बनने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है। मरु प्रदेश पहली बार अरब सागर से सीधा जुड़ने की तैयारी कर रहा है।

जालोर: राजस्थान अब सिर्फ मरु प्रदेश नहीं रहेगा, बल्कि जल्द ही मैरीटाइम राज्य के रूप में भी उभरेगा। राज्य के जालोर जिले में देश का पहला इनलैंड पोर्ट (वाटर-वे) विकसित किया जा रहा है, जो सीधे कांडला पोर्ट और अरब सागर से जुड़ेगा। इस परियोजना की लंबाई लगभग 262 किलोमीटर होगी और इसके लिए 10,000 करोड़ रुपए से अधिक का निवेश प्रस्तावित है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत की अगुवाई में इस परियोजना के जरिए राजस्थान को औद्योगिक और व्यापारिक दृष्टि से नया मुकाम मिलेगा। यह सिर्फ एक जलमार्ग नहीं, बल्कि राज्य की औद्योगिक क्रांति 2.0 का प्रतीक माना जा रहा है।

जालोर से सीधे अरब सागर तक जलमार्ग

जालोर में बनने वाले इनलैंड पोर्ट के माध्यम से जहाज अब सीधे राजस्थान की सीमा तक पहुंचेंगे। मालवाहक कंटेनर सड़क और रेल पर निर्भर हुए बिना जलमार्ग से सीधे निर्यात हो सकेंगे। सरकारी सूत्रों के अनुसार, यह परियोजना राजस्थान को लॉजिस्टिक्स पावरहाउस बनाने की क्षमता रखती है और राज्य में औद्योगिक विकास, रोजगार, निवेश और निर्यात को नई दिशा देगी।

हाल ही में इंडिया मैरीटाइम वीक 2025 में राजस्थान रिवर बेसिन एवं जल संसाधन आयोजना प्राधिकरण और इंडियन इनलैंड वॉटरवेज अथॉरिटी (IWAI) के बीच ऐतिहासिक एमओयू पर हस्ताक्षर हुए। इसके तहत गुजरात और राजस्थान में व्यापक ड्रेज़िंग और जलमार्ग निर्माण किया जाएगा। प्रस्तावित जलमार्ग पर लगभग 10,000 करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा, जिससे जहाजों का आवागमन सुचारू रूप से संभव होगा।

राजस्थान में समुद्री रास्ता: जालोर में बनेगा देश का पहला इनलैंड सी पोर्ट, अरब सागर से जुड़ेगा मरु प्रदेश

इंटरनेशनल ट्रेड हब की दिशा में राजस्थान

जालोर का इनलैंड पोर्ट सीधे कांडला पोर्ट से जुड़ जाएगा। इसके फलस्वरूप राजस्थान के किसानों, उद्योगपतियों और व्यापारियों को सीधा निर्यात मार्ग मिलेगा। सड़क और रेल पर दबाव घटेगा और परिवहन लागत में अनुमानित 30–40% तक कमी आएगी। विशेषज्ञों के अनुसार, भवातरा–नवलखी–कांडला क्रीक मार्ग इस परियोजना के लिए सबसे उपयुक्त है।

जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत के अनुसार, आईआईटी मद्रास, नेशनल टेक्नोलॉजी फॉर पोर्ट्स एंड वॉटरवे और राजस्थान जल संसाधन विभाग मिलकर विस्तृत DPR तैयार कर रहे हैं। इस सर्वे में शामिल हैं:

  • पानी की सालभर उपलब्धता
  • जमीन अधिग्रहण और लागत
  • तकनीकी संरचना और फील्ड सर्वे

आईआईटी मद्रास की टीम जल्द ही राजस्थान दौरे पर आएगी और प्रोजेक्ट के तकनीकी पहलुओं का निरीक्षण करेगी।

जालोर बनेगा लॉजिस्टिक्स और औद्योगिक हब

राजस्थान का लूनी-जवाई क्षेत्र पहले से ही कपड़ा, पत्थर उद्योग, कृषि उत्पाद और तेल-बीज जैसे उद्योगों के लिए बड़ा ट्रेड ज़ोन है। अब जब समुद्री मार्ग भी जुड़ जाएगा, तो भारी माल की ढुलाई आसान होगी, बड़े औद्योगिक क्लस्टर विकसित होंगे और कोल्ड स्टोरेज, वेयरहाउसिंग और पोर्ट सर्विसेज का विस्तार होगा।WAPCOS की प्री-फिजिबिलिटी रिपोर्ट के अनुसार इस परियोजना से 50,000 से अधिक रोजगार राजस्थान, गुजरात और आसपास के इलाकों में उत्पन्न होंगे। युवाओं के लिए नए अवसर, उद्योगों के लिए आसान निर्यात और व्यापारियों के लिए लागत में कमी सब कुछ इस परियोजना से संभव होगा।

 

Leave a comment