राज्य बीमा क्लेम अभियान-2024 : राज्य बीमा पॉलिसी के भुगतान के लिए करना होगा ऑनलाइन आवेदन

राजस्थान लेटेस्ट न्यूज़, झुंझुनू लेटेस्ट न्यूज़, राज्य बिमा क्लेम 2024 के लिए आवेदन तिथि 31 जनवरी तक, SSO ID के जरिये आवेदन प्रक्रिया
राज्य बीमा क्लेम अभियान-2024 : राज्य बीमा पॉलिसी के भुगतान के लिए करना होगा ऑनलाइन आवेदन
Photo Credit / Attribution: subkuz.com

राज्य बीमा एवं भविष्य निधि विभाग द्वारा 1 अप्रेल 2024 से 31 मार्च 2025 के मध्य रिटायर होने वाले राज्य कर्मचारियों को राज्य बीमा पॉलिसी के भुगतान के लिए एसआईपीएफ पोर्टल 3.0 पर अपनी SSO ID से 31 जनवरी से पहले ऑनलाइन आवेदन करना होगा। कर्मचारियों को परिपक्क (Complete) बीमा पॉलिसी का भुगतान 1 अप्रेल 2024 को होगा। बताया है कि जिन राज्य कर्मचारियों की जन्म दिनांक 01 जनवरी 1964 से 31 मार्च 1965 है, उनकी बीमा पॉलिसी 31 मार्च  परिपक्क (Complete) हो जाएगी।

ऐसे करे ऑनलाइन आवेदन

जानकारी के अनुसार कर्मचरियों को बीमा पॉलिसी के भुगतान के ऑनलाइन आवेदन के दौरान एसएसओ पोर्टल पर न्यू एसआईपीएफ विण्डों के ‘ई-बैग में प्रमाणित बीमा रिकॉर्ड बुक (सम्पूर्ण सेवाकाल), परिशिष्ठ ‘क पदस्थापन विवरण, राज्य बीमा पॉलिसी (दोनो तरफ), जीए 81 (वर्ष 1983 से पहले की पॉलिसी होने पर), प्रमाण पत्र ‘क आहरण व वितरण अधिकारी (Drawing & Disbursing Officer) द्वारा प्रमाणित प्रति इन सभी दस्तावेजों अपलोड करना होगा।

Leave a comment