Realme 22 मई को भारत में अपना नया Realme 16T 5G लॉन्च करेगा। फोन में 8000mAh बैटरी, 50MP Sony कैमरा, 144Hz डिस्प्ले और IP69 Pro रेटिंग जैसे फीचर्स मिलेंगे, जिससे यह मिड-रेंज सेगमेंट में दमदार विकल्प बन सकता है।
Tech: Realme ने अपने अपकमिंग Realme 16T 5G के प्रमुख फीचर्स लॉन्च से पहले कन्फर्म कर दिए हैं। कंपनी इस स्मार्टफोन को 22 मई को भारत में पेश करेगी। डिवाइस में 50MP Sony कैमरा, 144Hz डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलने की जानकारी सामने आई है। साथ ही फोन में IP69 Pro रेटिंग और MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट भी दिया जा सकता है।
144Hz डिस्प्ले और दमदार बैटरी पर फोकस
कंपनी के मुताबिक Realme 16T 5G में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलेगा, जिसकी पीक ब्राइटनेस 2,100 निट्स तक जा सकती है। इसके अलावा डिवाइस में 400 प्रतिशत Ultra Volume मोड भी दिया जाएगा, जिससे ऑडियो आउटपुट बेहतर होने की उम्मीद है।

फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8,000mAh बैटरी मानी जा रही है। लंबे बैकअप के साथ इसमें 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा, जिससे यूजर्स को बार-बार चार्जिंग की जरूरत कम पड़ेगी।
Sony कैमरा और AI फीचर्स मिलेंगे
फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP Sony IMX852 प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया जाएगा, जो f/1.8 अपर्चर और ऑटोफोकस सपोर्ट के साथ आएगा। कंपनी ने इसमें LumaColor IMAGE इंजन भी शामिल किया है, जो AI-बेस्ड इमेज प्रोसेसिंग के जरिए बेहतर स्किन टोन, टेक्सचर और डायनामिक रेंज देने का काम करेगा।
इसके अलावा डिवाइस RAW HDR प्रोसेसिंग और कस्टम व्हाइट बैलेंस ट्यूनिंग जैसे फीचर्स को भी सपोर्ट करेगा। कम रोशनी में बेहतर पोर्ट्रेट शॉट्स के लिए AI Portrait Glow फीचर भी दिया जाएगा।
Dimensity 6300 चिपसेट के साथ आ सकता है फोन
Geekbench लिस्टिंग के अनुसार, Realme 16T 5G में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलने की संभावना है। स्मार्टफोन कम से कम 8GB RAM और Android 16 पर काम कर सकता है।
डिवाइस को Starlight Black, Starlight Blue और Starlight Red कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जा सकता है। साथ ही इसमें IP69 Pro रेटिंग और मिलिट्री-ग्रेड शॉक रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन भी मिलने की जानकारी सामने आई है, जिससे फोन की ड्यूरेबिलिटी बेहतर हो सकती है।










