Redmi 17C 5G कल होगा भारत में लॉन्च, 6000mAh बैटरी और 6.9 इंच डिस्प्ले समेत मिलेंगे ये फीचर्स

Redmi 17C 5G भारत में 1 अक्टूबर को लॉन्च होगा। इसमें 6.9 इंच 120Hz डिस्प्ले, 6000mAh बैटरी, 33W चार्जिंग और Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलेगा।

Xiaomi 1 अक्टूबर को भारत में Redmi 17C 5G लॉन्च करेगा। फोन में 6.9 इंच डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 6000mAh बैटरी और MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलेगा। इसकी कीमत और स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च के समय सामने आएंगे।

Redmi 17C 5G: Xiaomi भारत में 1 अक्टूबर को अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Redmi 17C 5G लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी इसे दोपहर 12 बजे पेश करेगी। फोन में 6.9 इंच की डिस्प्ले, 120Hz Adaptive Refresh Rate, MediaTek Dimensity 6300 5G प्रोसेसर और 6000mAh की बैटरी दी जाएगी। कंपनी ने अभी इसकी कीमत और रैम-स्टोरेज वेरिएंट की जानकारी साझा नहीं की है।

Redmi 17C 5G में मिलेगा 6.9 इंच का बड़ा डिस्प्ले

Xiaomi का नया Redmi 17C 5G भारत में एंट्री-लेवल 5G स्मार्टफोन के तौर पर पेश किया जाएगा। फोन में 6.9 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz तक के Adaptive Refresh Rate को सपोर्ट करेगी। डिस्प्ले में वॉटरड्रॉप नॉच डिजाइन देखने को मिलेगा।

परफॉर्मेंस के लिए स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6300 5G प्रोसेसर दिया गया है। फोन में मेमोरी एक्सटेंशन फीचर के जरिए 8GB तक RAM का सपोर्ट मिलेगा। कंपनी के मुताबिक, डिवाइस को 48 महीने तक बेहतर फ्लुएंसी के लिए ऑप्टिमाइज किया गया है।

6000mAh बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग

Redmi 17C 5G की बड़ी खूबियों में इसकी 6000mAh की बैटरी शामिल है। कंपनी का दावा है कि फोन एक बार चार्ज करने पर 105 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक टाइम दे सकता है।

स्मार्टफोन में 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। कंपनी के अनुसार, इस तकनीक की मदद से बैटरी करीब 90 मिनट में 80 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है।

50MP AI डुअल कैमरा मिलेगा

फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP AI डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। कैमरा मॉड्यूल को Astral Deco डिजाइन में रखा गया है। इसमें Portrait Mode, HDR और Selfie Beauty जैसे कैमरा फीचर्स भी मिलेंगे।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो Redmi 17C 5G में Xiaomi HyperOS मिलेगा। फोन में Circle to Search फीचर भी दिया जाएगा। इसके अलावा डिवाइस को IP64 रेटिंग मिली है। इसमें Wet Touch टेक्नोलॉजी भी दी गई है, जिससे हल्की नमी की स्थिति में टच रिस्पॉन्स बेहतर तरीके से काम करने में मदद मिलेगी।

तीन कलर ऑप्शन में आएगा फोन

Redmi 17C 5G को Coffee Brew, Purple Dawn और Dark Night कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा। Coffee Brew वेरिएंट में टेक्सचर्ड फिनिश देखने को मिलेगी।

कंपनी ने फिलहाल फोन की कीमत और इसके रैम-स्टोरेज वेरिएंट की जानकारी जारी नहीं की है। लॉन्च के बाद इसकी बिक्री Amazon.in, mi.com और Xiaomi के रिटेल स्टोर्स के माध्यम से की जाएगी।

Leave a comment