रेलवे भर्ती में रिटायर्ड अग्निवीरों को 10–20% आरक्षण देने की घोषणा की गई है। वहीं Zomato के नए स्टार्टअप में इंजीनियर पदों के लिए फिटनेस आधारित शर्तें रखी गई हैं। इसके अलावा JPSC ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 के आवेदन की अंतिम तारीख 9 मार्च 2026 तक बढ़ा दी है।
Job Alert 2026 Update: भारतीय रेल ने भारतीय सेना के साथ समझौते के तहत रिटायर्ड अग्निवीरों और पूर्व सैनिकों को अपनी भर्तियों में 10 से 20 प्रतिशत आरक्षण देने का फैसला किया है। यह निर्णय देशभर में लागू होगा, ताकि सेवा पूरी कर चुके जवानों को दोबारा रोजगार मिल सके। इसी बीच Zomato के CEO दीपिंदर गोयल ने अपने नए स्टार्टअप के लिए फिटनेस मानकों के साथ इंजीनियर भर्ती की घोषणा की है। वहीं झारखंड लोक सेवा आयोग ने PCS 2025 परीक्षा के आवेदन की अंतिम तारीख 9 मार्च 2026 तक बढ़ा दी है।
रेलवे भर्ती में अग्निवीरों को 10–20% आरक्षण
भारतीय रेल और भारतीय सेना के बीच हुए समझौते के तहत रिटायर्ड अग्निवीरों और एक्स आर्मी सर्विस मैन को दोबारा रोजगार के अवसर दिए जाएंगे। रेलवे ने अपनी विभिन्न भर्तियों में इनके लिए 10 से 20 प्रतिशत तक आरक्षण का प्रावधान किया है।
इस फैसले को अग्निवीर योजना के तहत सेवा पूरी कर चुके जवानों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है। इससे उन्हें सरकारी सेक्टर में स्थायी रोजगार पाने का बेहतर मौका मिलेगा और उनके अनुभव का लाभ रेलवे को भी मिलेगा।

Zomato में नौकरी के लिए फिटनेस शर्त
दीपिंदर गोयल ने अपने नए स्टार्टअप के लिए इंजीनियर्स की भर्ती की घोषणा की है, लेकिन यहां एक अलग शर्त रखी गई है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को फिटनेस को गंभीरता से लेना होगा।
पुरुष उम्मीदवारों के लिए बॉडी फैट 16 प्रतिशत से कम और महिला उम्मीदवारों के लिए 26 प्रतिशत से अधिक नहीं होना चाहिए। इस अनोखी जॉब पॉलिसी ने सोशल मीडिया पर बहस भी छेड़ दी है, जहां कुछ लोग इसे हेल्थ फोकस बता रहे हैं तो कुछ इसे चयन की कड़ी शर्त मान रहे हैं।
JPSC सिविल सेवा आवेदन की तारीख बढ़ी
झारखंड लोक सेवा आयोग ने संयुक्त सिविल सेवा (PCS) 2025 परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाकर 9 मार्च 2026 कर दी है। पहले निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद कई अभ्यर्थियों की मांग पर यह फैसला लिया गया।
प्रीलिम्स परीक्षा 12 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी। मॉडल आंसर 13 अप्रैल को जारी होने की संभावना है, जबकि अभ्यर्थी 13 से 22 अप्रैल के बीच आपत्ति या सुझाव दर्ज करा सकेंगे।









